Breaking News
Home / Social / जेसीआई द्वारा मुक्ति वाहन हेतु निर्मित शैड जनता को समर्पित

जेसीआई द्वारा मुक्ति वाहन हेतु निर्मित शैड जनता को समर्पित

कुरुक्षेत्र, 20 जनवरी (एस) |  सामाजिक संस्था जेसीआई क्लब द्वारा कुरुक्षेत्र के सैक्टर-के शमशान घाट में मुक्ति वाहन हेतु एक शैड का निर्माण करवाया गया। जिसके निर्माण का सारा खर्चा क्लुब के सदस्यों द्वारा किया गया |  रविवार को  संस्था के सदस्यों ने राजन गुप्ता और दीपक बंसल के नेतृत्व में इसे जनता को सपर्पित किया। क्लब के प्रधान दीपक चोपड़ा ने बताया कि सैक्टर-के शमशान घाट में पिछले काफी समय से मुक्ति वाहन की कमी महसूस की जा रही थी जिसके चलते संस्था द्वारा वर्ष-2018 के प्रधान गणेश खोसला के मार्गदर्शन में तैयार करवाए गए मुक्ति वाहन की चाबी बीते दिन विधायक को सौंपी गई जिसे उन्होंने उक्त शमशान घाट के सुपुर्द कर दिया। उक्त स्थान पर मुक्ति वाहन को धूप,वर्षाआध्ंाी से सुरक्षित रखने हेतु संस्था द्वारा शैड का भी निर्माण करवाया गया। रविवार को प्रोजेक्ट निदेशक राजन गुप्ता और दीपक बंसल के नेतृत्व में क्लब के द्वारा समाज को समर्पित कर दिया गया।

About postnow

Check Also

स्वास्थ्य विभाग ने विश्व टीकाकरण सप्ताह तथा एम.आर. (खसरा-रूबेला) उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ

पिपली (कुरुक्षेत्र) (निस) 26 अप्रैल । स्वास्थ्य विभाग हरियाणा द्वारा जिला मे मनाए जा रहे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *