कुरुक्षेत्र, 9 मार्च। समाजसेवी संस्था जेसीआई द्वारा रन फॉर नाइन के तहत एक सामाजिक प्रयास आपके साथ लिए गांव देवीदासपुरा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं और शिक्षिकाओं के सहयोग से सैनेटरी पैड जागरूकता रैली निकाली गई। इस रैली को नगरपरिषद की अध्यक्षा उमा सुधा ने हरी झंडी देकर रवाना किया। उन्होंने छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज के दौर में सभी को अपने स्वास्थ्य को लेकर सजग होना अतिआवश्यक है। विशेष रूप से शिक्षा ग्रहण कर रही छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य को लेकर जागरूक रहना चाहिए। उन्होंने जेसीआई की इस मुहिम की सराहना की। इस अवसर पर डॉ. दीपिका चोपड़ा द्वारा छात्राओं को स्वास्थ्य संबंधी अनेक जानकारियां देकर जागरूक किया गया। जेसीआई क्लब की महिला सदस्यों द्वारा विद्यालय की 250 से अधिक छात्राओं को निशुल्क सैनेटरी पैड वितरित किए गए।
जेसीआई महिला विंग की प्रधान पूनम परुथी और सचिव सोनिका वधवा ने बताया कि इस रैली का उद्देश्य बेटियों को जागरूक करना था। उन्होंने आज बेटियां प्रत्येक क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। उन्होंने लोगों से लडक़े-लडक़ी में भेदभाव न करने का आह्वान भी किया। क्लब के प्रधान दीपक चोपड़ा ने कहा कि महिलाओं को स्वावलम्बी बनाना इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य था, क्योंकि आज महिलाएं प्रत्येक क्षेत्र में देश का नाम रोशन कर रही हैं, वे किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं हैं। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या इन्दू बाला, शिक्षिका सुमन बाला, ललित रानी, प्रवीन कुमारी, सुनीता तोमर, कुसुम शर्मा, सीमा रानी, पूनम गौड, सुमन रानी, गिन्नी गाबा के अलावा क्लब के सदस्य सिम्मी चोपड़ा, आशू बिरमानी, रीना मित्तल, रूचि गोयल, अंजू सिंगला, सीमा ग्रावर, सोनिका भारद्वाज, मलविन्द्र कौर, गणेश खोसला, विजय बजाज, ललित चुटानी, मुकेश पाहवा, राकेश मित्तल, विकास गोयल, नवीन परुथी, विवेक भारद्वाज, मनोज परुथी, डॉ. राजेश वधवा, भारत वधवा, प्रवीन ग्रोवर, गुरसेवक सिंह, विकास संधु आदि मौजूद थे।
Post Now India Post Now India
