कैथल, 25 मार्च ( ) जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने कहा कि जिला में गत लोकसभा आम चुनाव 2014 में सबसे कम मतदान दर्ज हुए मतदान केंद्रों पर वर्तमान लोकसभा आम चुनाव में ज्यादा से ज्यादा मतदान प्रतिशत दर्ज करवाने वाले बूथ स्तर अधिकारियों जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. प्रियंका सोनी लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में बूथ स्तर अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता कर रही थी। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा गत लोकसभा आम चुनाव के दौरान सबसे कम मतदान दर्ज हुए मतदान केंद्रों पर मतदान प्रतिशत को बढाने के लिए कृत संकल्प है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा काम की तलाश में अस्थाई रूप से जिला से बाहर रहने वाले मतदाताओं को मतदान हेतू प्रोत्साहित करने के लिए यातायात की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि सक्षम युवाओं के माध्यम से भी मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए घर-घर जाकर विशेष अभियान चलाया जाएगा। रोजगार की तलाश में जिला से बाहर अस्थाई रूप से रहने वाले मजदूरों को मतदान के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए भी जिला प्रशासन द्वारा अनेक कदम उठाए जा रहे हैं। ऐसे मतदाताओं को जिला प्रशासन द्वारा यातायात सुविधा मुहैया करवाने पर भी विचार किया जा रहा है।
उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने गत लोकसभा आम चुनाव के दौरान सबसे कम मतदान दर्ज किए गए मतदान केंद्रों के बूथ स्तर अधिकारियों के साथ मतदान के कम प्रतिशत की समीक्षा की तथा उन्हें मतदान प्रतिशत को बढाने के लिए हर संभव प्रयास करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महिला मतदाताओं की सुविधा के लिए मतदान केंद्रों पर विशेष प्रबंध किए जाएंगे तथा यह सुनिश्चित किया जाएगा कि महिलाओं को ज्यादा देर तक पंक्तियों में न खड़ा रहना पड़े। महिला मतदाताओं को मतदान के प्रोत्साहित करने के लिए महिलाओं को भी जागरूकता अभियान शामिल किया जाएगा ताकि वे अन्य महिलाओं को अपने मताधिकार को प्रयोग बारे प्रेरित कर सकें। उन्होंने बूथ स्तर अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे अपने क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा घूम कर मतदाता सूचियों में संशोधन करते समय यह सुनिश्चित करें कि इन सूचियों से अनुपस्थित, दूसरे स्थान पर स्थानांत्रित हुए मतदाताओं व मृत मतदाताओं के नाम हटने चाहिए।
इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं नगराधीश जगदीप सिंह, चुनाव नायाब तहसीलदार राजपाल भूरा, संबंधित कानूनगो, बूथ स्तर अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
Post Now India Post Now India