करनाल 25 मार्च, सिविल सर्जन करनाल डॉ0 रमेश कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग को सूचना मिली थी कि तरावड़ी में अवैध गर्भपात का रैकेट चलाया जा रहा है। इस पर कार्रवाई करने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक टीम का गठन किया गया जिसमें डिप्टी सिविल सर्जन डॉ0 राजेन्द्र कुमार, मेडिकल ऑफिसर डॉ0 वंदना अग्रवाल, ड्रग कंट्रोल ऑफिसर सुनील दहिया, सुलेख कुमार, सुभाष व सतीश शामिल थे।
उन्होंने बताया कि टीम द्वारा छापेमारी में कार्रवाई करते हुए पाया गया कि तरावड़ी शहर में परमजीत कौर पत्नी गगन सिंह पिछले काफी दिनों से अपने आवास पर गर्भपात व अंग्रेजी दवाईयों की प्रैक्टिस कर रही हैं। इस दौरान परमजीत कौर के आवास से एमटीपी गर्भपात करने का सामान, एमटीपी किट व अंग्रेजी दवाईयां मिली हैं जिन्हें सील कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि तरावड़ी थाने में एमटीपी एक्ट अंडर सेक्शन 2, 3, 4, 5 और नियम 5 तथा आईएमसी एक्ट 1956 की धारा 13 (2), 15 (3) व 420 तथा 336, 417 आईपीसी के तहत एफआईआर की गई तथा परमजीत कौर को पुलिस के हवाले कर दिया गया।
Post Now India Post Now India