कुरुक्षेत्र 1 मई: बड़े भाव और मान के साथ तृतीय वर्ष के छात्रों ने अपने सीनियर्स के लिए कार्यक्रम आयोजित किया । कार्यक्रम के शुभ आरम्भ के लिए आयोजकों की टीम संस्थान ने सभी विभाग अध्यक्षों तथा सभी अध्यापक गणों को ढोल के साथ टेरी हाउस लेने पहुंची, आयोजक छात्राओं ने तिलक लगाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर के संस्थान के सभी अध्यापकों का अभिनंदन किया । कार्यक्रम की शुरुआत पंजाबी बोलियों के साथ हुई, जिसमे अर्वनप्रीत सिंह की टीम ने दर्शकों में ऊर्जा का संचार कर दिया। वहीं तौसीफ ने भी अपनी शायरी और हंसी मजाक से सबको बांधे रखा, तथा अक्षय और शिखा के मंच संचालन ने भी खूब तालियां बंटोरी ।
इस अवसर पर छात्रों ने अध्यापको के शुभ संदेश का एक वीडियो बनाकर भी मंच से प्रस्तुत किया, जिसमे बैच के छात्रों की 4 साल की टेरी की यात्रा का खूबसूरत चित्रण किया गया जिसे देख सभी भावुक हो गए ।
Post Now India Post Now India