करनाल,1 मई: जिला में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने तथा हर वर्ग शिक्षित, अशिक्षित तथा अन्य सभी वर्गों की शत-प्रतिशत वोट सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन करनाल की ओर से काफी प्रयास किए जा रहे है। इसी कड़ी में बुधवार को जिला कानूनी सेवा प्राधिकरण (जिला कोर्ट) में वकीलों तथा कोर्ट परिसर में आने-जाने वाले लोगों को ईवीएम लगाकर वोट डालने के प्रति जागरूक किया गया।
इस दौरान मास्टर ट्रेनर हर्ष गिरधर ने ईवीएम मशीन से वोटिंग का डैमो करके दिखाया तथा वीवीपैट बारे भी जानकारी दी। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय से स्वीप गतिविधियों के ईंचार्ज प्रवीन मोर तथा मास्टर ट्रेनर हर्ष ने मतदान की पूरी प्रक्रिया बारे मतदाताओं को जागरूक किया तथा मतदाताओं की समस्याओं तथा चुनाव सम्बन्धी प्रश्नों का जवाब भी दिया।
इस अवसर पर जयमल सिंह एडवोकेट, पुष्पा रानी एडवोकेट तथा कोर्ट परिसर से अन्य भी मौजूद रहे।
Post Now India Post Now India