Breaking News
Home / Lok Sabha Election / हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजीव रंजन ने मंगलवार को विडियो कॉन्फ्रैंसिंग कर प्रदेश के तमाम निर्वाचन अधिकारियों से चुनावी तैयारियों की समीक्षा की

हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजीव रंजन ने मंगलवार को विडियो कॉन्फ्रैंसिंग कर प्रदेश के तमाम निर्वाचन अधिकारियों से चुनावी तैयारियों की समीक्षा की

करनाल 30 अप्रैल: हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजीव रंजन ने मंगलवार को विडियो कॉन्फ्रैंसिंग कर प्रदेश के तमाम निर्वाचन अधिकारियों से चुनावी तैयारियों की समीक्षा की और जिलेवार भिन्न-भिन्न बिन्दुओं पर जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि विगत चुनाव में जिन मतदान केन्द्रों पर मतदान प्रतिशतता कम रही थी, उन पर ज्यादा तव्वजो देकर ऐसे प्रयास करें, जिनके अच्छे परिणाम आएं। भारत चुनाव आयोग की भी मंशा यही है कि प्रजातंत्र के इस महापर्व पर अधिक से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करें।

उन्होंने बताया कि प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय द्वारा आज ही एक मोबाईल एप्लीकेशन लॉंच की गई है, यह उन मतदाताओं की सहूलियत के लिए है, जिनकी ड्यूटी चुनाव में लगी है। ऐसा कोई भी कर्मचारी पोल ड्यूटी स्टाफ सुविधा डॉट कॉम पर जाकर अपना फार्म डाऊनलोड कर सकता है। उन्होंने बताया कि इस सुविधा से चुनाव ड्ïयूटी पर लगे कर्मचारियों को 12-ए फार्म में अप्लाई करने के झंझट से छुटकारा मिलेगा। उन्होंने बताया कि पोल मॉनिटर के नाम से भी आज ही एक ओर एप्प लॉंच की गई है। सीईओ हरियाणा की साईट पर इसे डाऊनलोड कर देख सकते हैं। रिटर्निंग अधिकारियों को चुनाव प्रबंधों में इससे मदद मिल सकती है।

आज की विडियो कॉन्फ्रैंस में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रदेश के उपायुक्त-सह-रिटर्निंग अधिकारियों के साथ, चुनाव सामग्री व वोटिंग कम्पार्टमेंट प्राप्त करने, ईवीएम मशीनें हासिल करने, काउंटिंग हाल में मेजो की ड्राईंग, सैक्टर सुपरवाईजर की गाडिय़ों में जीपीएस सिस्टम लगवाने बारे जानकारी ली। उन्होंने कहा कि चुनाव में वेटरनरी डॉक्टरों की ड्यूटी नहीं लगानी है, यदि कहीं गलती से लगा दी गई है तो उसे काटकर दूसरे विभाग के कर्मचारी की ड्यूटी लगा दें।

विडियो कॉन्फ्रैंस में उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विनय प्रताप सिंह ने बताया कि करनाल लोकसभा चुनाव के लिए सभी तैयारियां लगभग पूर्ण कर ली गई हैं। चुनाव आयोग की हिदायतों के साथ-साथ आदर्श आचार संहिता का पालन भी किया जा रहा है। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं नगराधीश नवीन आहूजा तथा करनाल, असंध, इन्द्री व घरौंडा के सहायक रिटर्निंग अधिकारी क्रमश: नरेन्द्र पाल मलिक, अनुराग ढालिया, सुमित सिहाग तथा श्याम लाल भी उपस्थित रहे।

About postnow

Check Also

कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत जिला के चारों विधानसभा क्षेत्रों में मतगणना का कार्य करने वाले मतगणना सुपरवाईजर, काउंटिंग सहायक तथा माईक्रो आब्जर्वर का रैंडोमाईजेशन जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी, मतगणना पर्यवेक्षक सुशीला तथा रिंकी जैयसवाल की उपस्थिति में किया गया

कैथल, 22 मई: कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत जिला के चारों विधानसभा क्षेत्रों में मतगणना …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *