Breaking News
Home / Lok Sabha Election / स्वीप गतिविधियों के तहत जिला कोर्ट में ईवीएम लगाकर मतदाताओं को किया गया जागरूक

स्वीप गतिविधियों के तहत जिला कोर्ट में ईवीएम लगाकर मतदाताओं को किया गया जागरूक

करनाल,1 मई: जिला में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने तथा हर वर्ग शिक्षित, अशिक्षित तथा अन्य सभी वर्गों की शत-प्रतिशत वोट सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन करनाल की ओर से काफी प्रयास किए जा रहे है। इसी कड़ी में बुधवार को जिला कानूनी सेवा प्राधिकरण (जिला कोर्ट) में वकीलों तथा कोर्ट परिसर में आने-जाने वाले लोगों को ईवीएम लगाकर वोट डालने के प्रति जागरूक किया गया।

इस दौरान मास्टर ट्रेनर हर्ष गिरधर ने ईवीएम मशीन से वोटिंग का डैमो करके दिखाया तथा वीवीपैट बारे भी जानकारी दी। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय से स्वीप गतिविधियों के ईंचार्ज प्रवीन मोर तथा मास्टर ट्रेनर हर्ष ने मतदान की पूरी प्रक्रिया बारे मतदाताओं को जागरूक किया तथा मतदाताओं की समस्याओं तथा चुनाव सम्बन्धी प्रश्नों का जवाब भी दिया।

इस अवसर पर जयमल सिंह एडवोकेट, पुष्पा रानी एडवोकेट तथा कोर्ट परिसर से अन्य भी मौजूद रहे।

About postnow

Check Also

कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत जिला के चारों विधानसभा क्षेत्रों में मतगणना का कार्य करने वाले मतगणना सुपरवाईजर, काउंटिंग सहायक तथा माईक्रो आब्जर्वर का रैंडोमाईजेशन जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी, मतगणना पर्यवेक्षक सुशीला तथा रिंकी जैयसवाल की उपस्थिति में किया गया

कैथल, 22 मई: कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत जिला के चारों विधानसभा क्षेत्रों में मतगणना …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *