Breaking News
Home / Uncategorized / ट्रैफिक नियमों की पालना करने के लिए बदलनी होगी अपनी मानसिकता: पार्थ

ट्रैफिक नियमों की पालना करने के लिए बदलनी होगी अपनी मानसिकता: पार्थ

पिहोवा 6 अगस्त: अतिरिक्त उपायुक्ज पार्थ गुप्ता ने कहा कि ट्रैफिक नियमों की पालना करने के लिए सबसे पहले लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति अपनी मानसिकता को बदलना होगा। इस जिले में लोगों की मानसिकता में बदलाव लाने के लिए प्रशासन द्वारा पुलिस के सहयोग से लोगों में ट्रेफिक नियमों के प्रति जागरुकता लाने के लिए ट्रेफिक ताऊ और यमराज के पात्र नुक्कड़ नाटिकाओं का आयोजन करेंगे।

वे मंगलवार को पिहोवा चौंक पर सडक़ सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम के तहत आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। इससे पहले एडीसी पार्थ गुप्ता, एसडीएम डा. संजय कुमार, डीएसपी भारत भूषण सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने स्वयं वाहनों पर स्टीकर लगाए और इस सडक़ सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम का विधिवत रुप से शुभारम्भ किया। उन्होंने कहा कि 5 से 8 अगस्त तक सडक़ सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम के दौरान लोगों के चालान न काटकर ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरुक किया जाएगा। लोगों को हमेशा दोपहिया वाहन पर हेल्मेट पहनकर और कार व अन्य वाहन पर सीट बेल्ट बांधकर चलाना चाहिए। अभिभावकों को अपने बच्चों की जिंदगी बचाने के लिए ट्रैफिक नियमों की जानकारी देनी चाहिए।

एडीसी ने कहा कि ट्रैफिक नियमों की पालना करवाने के लिए केवल चालान करना ही एकमात्र रास्ता नहीं है, इसके लिए लोगों को नियमों की पालना करने के लिए अपना मन बनाना होगा। इसके लिए प्रशासन द्वारा सडक़ सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन करके लोगों के चालान न काटकर समझाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नियमों की पालना करके व्यक्ति अपने जीवन को बचा सकता है। अपने बचाव के लिए ही ट्रेफिक नियमों की पालना करनी चाहिए। इन ट्रेफिक नियमों के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए नुक्कड़ नाटिका का भी आयोजन किया जा रहा है, इस नुक्कड़ नाटिका में यमराज, चित्रगुप्त जैसे पात्र लोगों को जागरुक करेंगे। लोगों को अपने परिवार, दोस्तों, रिश्तेदारों, पढ़ोसियों और पैदल चलने वाले यात्रियों को अपने जीवन को सुरक्षित रखने के लिए ट्रैफिक नियमों की पालना करनी चाहिए।

एसडीएम डा. संजय कुमार ने कहा कि उपमंडल पिहोवा में सडक़ दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए लोगों में ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरुकता लाना बहुत जरुरी है। इस उदेश्य को लेकर प्रशासन द्वारा 8 अगस्त तक ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरुकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान अलग-अलग कार्यक्रमों में लोगों में ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरुकता लाने के लिए वाहनों स्टीकर भी लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रशासन की तरफ सभी स्टीकरों पर ओवर स्पीड़, हेल्मेट पहनना, सीट बेल्ट लगाना और शराब पीकर गाड़ी न चलाने का संदेश अंकित किया गया है। इसके अलावा प्रशासन की तरफ से एक विशेष टीम को नियुक्त किया है। इस टीम में लोक कलाकार नाटकों के माध्यम से लोगों को सडक़ दुर्घटनाओं के दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *