Breaking News
Home / Sports / महापौर रेणु बाला गुप्ता ने सोमवार देर सांय अपने निवाास स्थान पर आए वल्र्ड रोलर स्कैटर्स-2019 के अंतराष्ट्रीय खिलाडिय़ों को सम्मानित किया

महापौर रेणु बाला गुप्ता ने सोमवार देर सांय अपने निवाास स्थान पर आए वल्र्ड रोलर स्कैटर्स-2019 के अंतराष्ट्रीय खिलाडिय़ों को सम्मानित किया

करनाल 6 अगस्त: महापौर रेणु बाला गुप्ता ने सोमवार देर सांय अपने निवाास स्थान पर आए वल्र्ड रोलर स्कैटर्स-2019 के अंतराष्ट्रीय खिलाडिय़ों को सम्मानित किया। उन्होंने इस मौके पर खिलाडिय़ों को अपनी शुभकामनाएं दी और कहा कि वह इसी तरह आगे भी देश के साथ-साथ करनाल का नाम रोशन करते रहें। मेयर ने कहा कि हमारे खिलाड़ी मुख्यमंत्री मनोहर लाल जी की खेलें, पढ़े, बढ़े के सपने को साकार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारे खिलाडिय़ों को आगे बढऩे का लगातार अवसर मिलता रहे और वे इसी तरह मेडल लाते रहें। मेयर ने उनके अभिभावकों को भी इसके लिए बधाई दी।

महापौर ने बताया कि बर्सिलोना में आयोजित हुए वल्र्ड रोलर गेम्स 2019 में 82 देशो ने भाग लिया, जिसमें हमारे इंडिया की टीम में करनाल की 5 महिला खिलाड़ी और 3 पुरूष खिलाड़ी थे। महिला खिलाडिय़ो में निष्ठा, नूपुर, कोमल, प्रेरणा, जसनीत कौर तथा पुरूष खिलाडिय़ो में सार्थक लाठर, तनिश चोपड़ा व यूज़ कपूर ने भाग लिया। मेयर ने खिलाडिय़ों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि करनाल अपितु पूरे भारतवर्ष को आप पर गर्व है।

स्केटिंग कोच राहुल ने बताया कि वल्र्ड रोल गेम्स 2019 में हमारे खिलाडिय़ों ने तीन खेलो में भाग लिया, जो रोलर डेरबी, डाऊन हिल और रोलर स्केटर हैं। उन्होंने इसके बारे विस्तार में बताया कि रोलर डेरबी ऐसी गेम है, जिसमें खिलाड़ी एक-दूसरे को धकेलते हुए आगे बढ़ते हैं और प्वाईंट अर्जित करते हैं, जिस टीम के प्वाईंट अधिक होते हैं, वह विजयी रहते हैं। भारत ने इस गेम में चौथा स्थान हासिल किया है, जिसमें करनाल के 5 खिलाड़ी निष्ठा, नूपुर, कोमल, जसनीत कौर तथा प्रेरणा ने भाग लिया।

राहुल ने आगे बताया कि दूसरी गेम डाऊनहिल रोलर इवेंट रही, जिसमें हमारे खिलाड़ी यूज़ कपूर ने कुल 292 खिलाडिय़ो में से 101वां स्थान अर्जित किया। इसके पश्चात रोलर स्केटर गेम खेली गई, जिसमें खिलाड़ी सार्थक लाठर व तनिश चोपड़ा ने अपना लाजवाब प्रदर्शन दिखाया। उन्होंने कहा कि हमारे खिलाड़ी इसी तरह आगे भी पूरी लगन के साथ मेहनत करेंगे और देश का नाम पूरे विश्व में ऊंचा करेंगे।

About postnow

Check Also

ब्लाक थानेसर शहरी की महिला ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता में दौड़ में नीतू रानी रही प्रथम, चाटी रेस में सरोज ने मारी बाजी

कुरुक्षेत्र, 23 दिसंबर। महिला एवं बाल विकास विभाग ब्लाक थानेसर शहरी की महिला ग्रामीण खेलकूद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *