कैथल, 4 जून: जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग द्वारा डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल के प्रागंण में चल रहे सांस्कृतिक कार्यशाला में बच्चों को नृत्यकला के बारे में जागरूक किया जा रहा है। इस कार्यशाला में प्रधानाचार्य अंजू गंभीर ने मां सरस्वती के चरणों में पूष्प अर्पित करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से बच्चों को अपनी पौराणिक सांस्कृतिक विरासत का पता चलता है और वे लोक कला के विभिन्न रंगों से परिचित होते हैं।
युवा सांस्कृतिक संयोजक सुशील कुमार ने बताया कि आगामी 10 जून तक कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा, जिसमें अनुभवी विशेषज्ञों द्वारा बच्चों को क्लासिकल नृत्य, कथक, क्लासिकल संगीत से रूबरू करवाया जाएगा। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य आने वाले पीढि़यों को पुरानी लोक कलाओं, गीत, लोक नृत्य आदि के बारे में प्रशिक्षित किया जाएगा। शिविर में बच्चों को भारतीय कला को जानने का अवसर मिलेगा।
Post Now India Post Now India