Breaking News
Home / Uncategorized / डॉ. ढींडसा अम्बेदकर विश्वविद्यालय लखनऊ के सदस्य नामित

डॉ. ढींडसा अम्बेदकर विश्वविद्यालय लखनऊ के सदस्य नामित

कुरुक्षेत्र 30 अगस्त: अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त वैज्ञानिक एवं हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के रसायन एवं जीव रसायन विभाग के भूतपूर्व अध्यक्ष तथा बेसिक साइंसेज के डीन डॉ. कुलदीप सिंह ढींडसा को बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बा.भी.अ.वि.वि.) लखनऊ के रसायन विभाग के स्नातकोत्तर शिक्षा एवं अनुसंधान बोर्ड के सदस्य के रूप में नामित किया गया है। बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर विश्वविद्यालय, जो कि एक केंद्रीय विश्वविद्यालय है द्वारा जारी एक अधिसूचना के अनुसार डॉ. ढींडसा का कार्यकाल अगले तीन वर्षों के लिए होगा। बोर्ड की मुख्य जिम्मेवारी स्नात्कोत्तर शिक्षा एवं अनुसंधान को राष्ट्रीय आवश्यकताओं एवं अंतर्राष्ट्रीय मापदंडों के अनुरूप बनाये रखने की है।

डॉ. ढींडसा कई बार जर्मनी व अमेरका में विजिटिंग प्रोफेसर रह चुके हैं तथा भारत में भी अनेकों विश्वविद्यालय, विभिन्न समितियों के सदस्य के रूप में उनके अनुभव का लाभ उठा रहे हैं। गत वर्ष उत्तराखंड के राज्यपाल ने प्रो. ढींडसा को दून विश्वविद्यालय, देहरादून की कार्यकारी समिति का सदस्य मनोनीत किया था, जिस जिम्मेवारी को वह बखूबी निभा रहे हैं। डॉ. ढींडसा रॉयल सोसाइटी ऑफ़ कैमिस्ट्री लंदन के फैलो हैं, जो सौभाग्य विरले वैज्ञानिकों को ही प्राप्त होता है। राष्ट्रीय पर्यावरण विज्ञान अकादमी ने उन्हें बेस्ट साइंटिस्ट ऑफ़ द ईयर 2003 अवार्ड से नवाजा था। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय से सेवा निवृति के पश्चात उन्होनें 3 वर्ष तक जननायक चौधरी देवीलाल विद्यापीठ के महानिदेशक के रूप में अपनी सेवाएं दी। विद्यापीठ के इतिहास में उनके कार्यकाल (2007-10) को स्वर्ण काल के रूप में याद किया जाता है।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *