Breaking News
Home / Religious / तनाव मुक्त जीवन के लिए बुद्ध पूर्णिमा पर पीपल की पूजा का विशेष महत्व : कौशिक

तनाव मुक्त जीवन के लिए बुद्ध पूर्णिमा पर पीपल की पूजा का विशेष महत्व : कौशिक

कुरुक्षेत्र: कुरुक्षेत्र यज्ञ मन्दिर ट्रस्ट दुखभंजन मार्ग कुरुक्षेत्र के सचिव वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक ने वैशाख पूर्णिमा बुद्ध पूर्णिमा के पावन पर्व पर पीपल के वृक्ष के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार के दिन बुध पूर्णिमा पडऩे का विशेष महत्त्व माना जाता है। इस दिन पीपल की पूजा करने से मानसिक तनाव से मुक्ति मिलनी सम्भव है इस बार यह पर्व 18 मई शनिवार को वैशाख पूर्णिमा का दुर्लभ योग कई वर्षों बाद आया है।इस दिन खास तौर पर व प्रतिदिन पीपल का पूजन करने वाले व्यक्ति के कई दोष समाप्त हो जाते हैं और वह मानसिक तनाव से मुक्त हो जाता है। हमारे प्राचीन ग्रंथों में पीपल के पूजन का विशेष महत्व माना जाता है।

कौशिक ने बताया कि पीपल को जल अर्पित कर सरसों के तेल का दीपक जला कर कम से कम सात परिक्रमा करना भी विशेष फलदायी माना गया है। पीपल वृक्ष समस्त वृक्षों में सबसे पवित्र माना गया है। उन्होंने बताया कि पीपल के निचले भाग में ब्रह्मा जी का वास है, मध्य में विष्णु जी और सबसे ऊपर भगवान शिव का वास है और सभी पत्तों में सभी देवताओं का वास है।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक ने बताया कि कुरुक्षेत्र की पावन धरती पर श्रीमद्भगवद् गीता में स्वयं भगवान श्रीकृष्ण ने अपने मुख से कहा है कि वृक्षों में मैं पीपल हूं। बिहार राज्य में गया जी स्थान पर महात्मा बुद्ध को पीपल के वृक्ष के नीचे बैठकर तपस्या करने पर ही ज्ञान प्राप्त हुआ था। वो पीपल का वृक्ष आज भी गया जी स्थान पर जो बिहार में मौजूद है। कौशिक ने बताया कि जिन व्यक्तियों का आत्मबल, मनोबल और जन्म कुण्डली में चंद्रमा कमजोर है, उनको इस दिन का लाभ उठाना चाहिए और गाय के दूध से भोलेनाथ का अभिषेक करना चाहिए तथा जिन व्यक्तियों की जन्म कुण्डली में बृहस्पति की स्थिति ठीक नहीं है या जिन व्यक्तियों के कारोबार मंदी के दौर से गुजर रहे हैं और आर्थिक संकट और कर्ज में डूबे हुए हैं, उन व्यक्तियों को शुद्ध गन्ने के रस से भोलेनाथ का अभिषेक करना चाहिए। अपने वजन के बराबर गऊशालाओं में गऊओं को हरी घास खिलाने का भी महत्त्व माना जाता है। पीपल का वृक्ष लगाने व आरोपण पालन करने वाले व्यक्ति को अक्षय पुण्य प्राप्त होता है और जातक की जन्मकुंडली के पितृ दोष भी समाप्त हो जाते हैं। सुख-सौभाग्य, संतान, पुत्र रत्न आदि की प्राप्ति होती है। उन्होंने बताया कि पीपल ही एकमात्र ऐसा वृक्ष है जो चौबीसों घंटे दिन-रात आक्सीजन देता है। कौशिक जी ने बताया कि बैसाख मास में वृक्षों को जल अर्पित करना और पशु-पक्षियों को जल पिलाना अत्यंत पुण्यदायक माना जाता है, जिससे जातक का आत्मबल और मनोबल शीघ्र ही मजबूत हो जाता है। जातक के अधूरे कार्य अति शीघ्र पूरे होने लगते हैं और मनुष्य मानसिक तनाव से मुक्त हो जाता है।

About postnow

Check Also

स्थानीय नई अनाज मंडी में मनाया गया 71वां गणतंत्र दिवस समारोह, शहीदों को युद्ध स्मारक पर जाकर दी श्रद्धांजलि

करनाल 26 जनवरी। नई अनाज मंडी में 71वां गणतंत्र दिवस समारोह बड़ी धूमधाम के साथ मनाया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *