करनाल। थैलीसीमिया से पीड़ित बच्चों की मदद के लिए 24 फरवरी को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक में यह शिविर लगेगा। शिविर के संयोजक कपिल किशोर ने बताया कि सुबह नौ से दोपहर 2 बजे तक यह कैंप चलेगा। 18 से 60 वर्ष तक के स्वस्थ व्यक्ति शिविर में रक्तदान कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि शिविर में सभी रक्तदाताओं को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
Check Also
स्वास्थ्य विभाग ने विश्व टीकाकरण सप्ताह तथा एम.आर. (खसरा-रूबेला) उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ
पिपली (कुरुक्षेत्र) (निस) 26 अप्रैल । स्वास्थ्य विभाग हरियाणा द्वारा जिला मे मनाए जा रहे …
Post Now India Post Now India