Breaking News
Home / Uncategorized / देश और प्रदेश के किसान सरकार की नीतियों से हुए खुशहाल: विरेन्द्र

देश और प्रदेश के किसान सरकार की नीतियों से हुए खुशहाल: विरेन्द्र

पिहोवा 9 फरवरी केन्द्रीय इस्पात मंत्री विरेन्द्र सिंह ने कहा कि देश और प्रदेश के किसान सरकार की नीतियों से खुशहाल हुए है। इस देश के किसानों को और अधिक खुशहाल बनाने के लिए सरकार ने 5 एकड़ वाले किसानों के खाते में हर वर्ष 6 हजार रुपए की राशि जमा करवाने की योजना को भी अमलीजामा पहनाने का काम किया है। इतना ही नहीं किसानों की आय को दौगुना करने के लिए सरकार किसानों के लिए अच्छी नीतियां तैयार करने पर ध्यान दे रही है।
केन्द्रीय मंत्री विरेन्द्र सिंह शनिवार को गांव थाना में भाजपा नेता राजेन्द्र बाखली द्वारा बंसत पंचमी व सर छोटू राम जयंती को लेकर आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में बोल रहे थे। इससे पहले केन्द्रीय मंत्री विरेन्द्र सिंह, भाजपा नेता राजेन्द्र बाखली, समाज सेवी वेद प्रकाश, सहकार भारती हरियाणा के अध्यक्ष दिनेश जिंदल ने सर छोटू राम की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए और विधिवत रुप से बंसत पंचमी और सर छोटू राम जयंती समारोह का शुभारम्भ किया। इस दौरान केन्द्रीय मंत्री विरेन्द्र सिंह ने भाजपा नेता राजेन्द्र बाखली व वेद प्रकाश सहित ग्राम पंचायत द्वारा रखी गई मांगों को पूरा करते हुए अम्बेडकर भवन के लिए 10 लाख, सामान्य वर्ग की चौपाल के लिए 10 लाख, गांव में जिम के लिए समान,  गली निर्माण कार्य और शीघ्र ही गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की बनवाने की घोषणा की है।
केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि देश व प्रदेश में पिछली सरकारों में किसानों की दुर्दशा काफी दयनीय थी, आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की किसान हितैषी नीतियों के कारण देश व प्रदेश के किसान खुशहाल जीवन व्यतीत कर रहे है, सरकार ने दीनबंधु सर छोटू राम की नीतियों को आगे बढ़ाते हुए किसानों की आय को दौगुना करने के लिए योजनाएं तैयार की है। इस सरकार के कार्यकाल में किसान तेज गति के साथ विकास की राह पर आगे बढ़ रहे है। उन्होंने कहा कि सरकार ने अभी हाल में ही 5 एकड़ तक की जमीन वाले किसान के खाते में 6 हजार रुपए तीन किश्तों में जमा करवाने की योजना को अमलीजामा पहनाने का काम किया है। सरकार ने आयुषमान योजना के तहत हर परिवार के लिए 5 लाख रुपए का इलाज करवाने की योजना को शुरु किया है। सरकार ने जन-धन योजना के तहत भी करोड़ो खाते खोले है।
भाजपा नेता राजेन्द्र बाखली ने मेहमानों का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा सरकार किसानों के साथ-साथ हर वर्ग के लिए जन कल्याणकारी नीतियों को लागू कर रही है। इस मौके पर पूर्व विधायक जोगी राम, समाज सेवी वेद प्रकाश, पाला राम, शीशपाल जिंदल, रणधीर सिंह, तिलक राज शर्मा, रिंकू थाना, तेलू राम शर्मा, सुरेन्द्र ढुल, हरदीप सिंह, गगन मित्तल, साहिल सुधा, साहब सिंह नम्बरदार, सरपंच धन्ना, देवेन्द्र राणा, सुशील काजल, दिवान चंद सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *