इन्द्री/करनाल 30 दिसम्बर, खाद्य,नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री कर्णदेव काम्बोज ने कहा कि देश को आजादी दिलाने में शहीद उद्यम सिंह जी का अहम योगदान रहा है, उनके देशभक्ति के जज्बे को सलाम है। ऐसे देशभक्त जिन्होंने जलियांवाले बाग में निहत्थे लोगों की मौत का बदला विदेश में जाकर लिया। ऐसे महान वीर देशभक्त की शहादत को सदा नमन करना चाहिए।
मंत्री कर्णदेव काम्बोज इंद्री खंड के गांव ब्याना में शहीद उधम सिंह की प्रतिमा के अनावरण के अवसर पर ग्रामीणों को सम्बोधित कर रहे थे। इससे पहले उन्होंने शहीद की प्रतिमा के सामने ज्योति प्रज्जवलित कर प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने कहा कि शहीद उद्यम सिंह का जन्म जरूर एक गरीब परिवार में हुआ था, परन्तु उनका जज्बा देश भक्ति के लिए एक मिशाल है। उनकी छोटी सी उम्र में माता-पिता का देहांत हो गया था, इस मुसीबत के बाद भी उन्होंने कभी हौंसला नहीं छोड़ा, आखिर जलियावाले बाग के नरसंहार का बदला विदेश में जाकर लिया। इसके लिए उन्होंने भारत माता के स्वाभिमान की रक्षा की और अपनी प्रतिज्ञा को पूरा किया। मंत्री ने कहा कि शहीद उद्यम सिंह के बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता है। हमारी युवा पीढ़ी को ऐसे शहीदों के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिये ओर देश की सेवा के लिये हमेशा तत्पर रहना चाहिये। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतिमाओं के लगने से युवाओं में जोश का संचार होता है ओर देशभक्ति की भावना पैदा होती है।
गांव ब्याना के लोगों ने मंत्री को पगड़ी पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। मंत्री ने इस मौके पर कांबोज चौपाल में बनने वाले नए हाल का शिलान्यास भी किया और पांच लाख रूपयों की राशि भवन निर्माण के लिये देेने की घोषणा की। मंत्री ने पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा कि इन्द्री विधानसभा क्षेत्र का कोई ऐसा गांव नहीं जहां पर लाखों रूपये के विकास कार्य ना हुए हो। उन्होंने कहा कि जो भी घोषणाएं विकास के लिए की गई थी,उनमें से अधिक्तर घोषणाओं पर काम पूरा हो गया है और शेष कार्य प्रगति पर है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा की सरकार विकास के मामले पर चुनाव में जाती है और जो भी उन्होंने प्रदेश में विकास कार्य किये है, प्रदेश की जनता उन पर मोहर लगाएगी और आने वाले 2019 के चुनावों में भी हरियाणा और केन्द्र में भाजपा की सरकार बनेगी। इस मौके पर भंड़ारे का आयोजन भी किया गया।
इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य संदीप ब्याना, भाजपा मंड़ल अध्यक्ष अमनदीप सिंह विर्क, समाजसेवी ऋषिपाल कांबोज, प्रदीप कांबोज, ब्लाक प्रधान फूल सिंह , राजपाल, पूर्व सरंपच अशोक कुमार, मास्टर नरेन्द्र, प्रवीण कुमार, चमन लाल, अंकित कांबोज, नाथी राम प्रधान, सुखविन्द्र, विनित, प्रवीन फौजी, शंटी, रवि, विपिन कांबोज,देसराज कांबोज सहित काफी संख्या में गांववासी मौजूद रहे।
Post Now India Post Now India