Breaking News
Home / Uncategorized / देश के इतिहास में पहली बार प्रधानमंत्री ने किया जनता से सीधा संवाद : राज्यमंत्री

देश के इतिहास में पहली बार प्रधानमंत्री ने किया जनता से सीधा संवाद : राज्यमंत्री

शाहाबाद मारकंडा, 28 फरवरी   : शुक्रवार को हल्के के धुराला मंडल के गांव धुराला के पंचायत घर में राज्यमंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने जनता के बीच बैठ कर एल.ई.डी. के माध्यम से प्रसारित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सीधा संवाद कार्यक्रम का प्रसारण देखा। इसके बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री ने  कहा कि देश के इतिहास में पहली बार किसी प्रधानमंत्री ने वीडियो कान्फ्रैंस के माध्यम से कार्यकर्ताओं व आम जन से सीधा संवाद किया तथा उनका पूर्ण परिचय लेते हुए उनके सवालों के जवाब दिए। उन्होने कहा कि इस कार्यक्रम से कार्यकर्ताओं व जनता में भरपूर उत्साह उभरकर सामने आएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मे देश में जनहित की अनेकों योजनाएं चलाई गई हैं जो आमजन के लिए वरदान  सिद्ध हो रही हैं जैसे उज्जवला, आयुष्मान, बेटी बचाओ-बेटी पढाओ, किसान सम्मान निधि सहित अनेकों योजनाएं चलाई गई हैं। उन्होने कहा कि आज हमारे देश की उन्नति व तरक्की हमारे पडोसी देश पाकिस्तान से बर्दाश्त नहीं हो रही है जिस कारण वह हमारे देश में आतंकवाद करे बढावा देने के घिनौने कार्य कर रहा है। हमारे देश के प्रधानमंत्री तथा हमारी सेना ने उनके इन मनसूबों पर पानी फेरकर उनको मुंहतोड जवाब दिया है। उन्होने कहा कि हर कार्यकर्ता तथा युवा संगठन को केंद्र व राज्य सरकार के जनहित कार्यो के बारे में बार बार बताकर उनको जागरूक करने के  साथ साथ योग्य पात्रों को इन योजनाओं का लाभ भी दिलवाना बहुत जरूरी है। कार्यक्रम में कैथल के पूर्व विधायक लीला राम गुज्जर, धुराला मंडल के अध्यक्ष विक्रम अटवान, मैंबर ब्लाक समिति जितेंद्र धुराला तथा गांव के सरपंच राजेंद्र गुज्जर ने भी संबोधित किया। गांव में पहुचने पर गांव के सरपंच राजिंद्र गुज्जर, जितेंद्र धुराला,विक्रम अटवान ने शाल के साथ बुक्के देकर राज्यमंत्री का सम्मान किया। गांव के सरपंच ने विकास के लिए गांव में एक और बस स्टैंड तथा पी.एच.सी. को सी.एस.सी. बनाने की मांग रखी । राज्यमंत्री ने यह कार्य करवाने की घोषणा की। इस अवसर पर राज्यमंत्री के भाई सुभाष बेदी, महामंत्री रिंकू बैरागी, सरपंच बलकार सिंह चढूनी जाटान, दया सिंह अढोन, समाजसेवी रमेश कुमार अढोन, गुरदीप सिंह भुट्टर, सुरेश बाजीगर, अशोक राणा अजराना,राजेश गुज्जर धुराला, सुलतान अजराना, विकास रावलखेडी, सचिन त्यौडी, फकीरचंद धुराला, हंसराज गुज्जर, अमित गोविंदमाजरा, रणधीर उदारसी, सरपंच जगीर सैनी गामडी, राहुल चम्मूकला,  हरजिंद्र सिंह वडैच, रामकुमार सूढपुर, बलजीत हसनपुर सहित इलाके के गणमान्य लोग उपस्थित थे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *