Breaking News
Home / Events / देश के कोने-कोने से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए होंगे पुख्ता इंतजाम: फुलिया

देश के कोने-कोने से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए होंगे पुख्ता इंतजाम: फुलिया

पिहोवा 22 मार्च: विश्व प्रसिद्ध चैत्र चौदस मेले में देश के कोने-कोने से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए उपमंडल प्रशासन की तरफ से पुख्ता इंतजाम किए जा रहे है। किसी भी श्रद्धालु को परेशानी नहीं आने दी जाएगी। मेले के महत्व और लोकसभा चुनाव को लेकर शहर में सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए है। इन तमाम पहलुओं पर उपायुक्त डा. एसएस फुलिया स्वयं नजर रखें हुए है।
उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने शुक्रवार को पिहोवा किसान विश्राम गृह में अधिकारियों की एक बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि हर वर्ष भांति इस वर्ष भी धर्मनगरी पिहोवा के सरस्वती तीर्थ पर 3 से 5 अप्रैल 2019 तक विश्व प्रसिद्ध चैत्र चौदस मेला लगने जा रहा है। उपमंडल प्रशासन की तरफ से मेले की सभी तैयारियां शुरु कर दी गई है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2018 की तरह इस वर्ष भी सभी अधिकारी अपने सांझे प्रयासों से मेले में अपने-अपने स्तर पर ईमानदारी के साथ अपनी डयूटी का निर्वाह कर मेले को सफल बनाएंगे। इस मेले में मेला प्रशासक के लिए वॉकी-टॉकी की व्यवस्था करने के साथ-साथ महावीर दल के प्रतिनिधि, 130 पुरुष व 20 स्वयं सेवक महिलाएं, अखिल भारतीय सेवा समिति के 150 स्वयं सेवक भी अपना योगदान देंगे।

उन्होंने कहा कि सरस्वती तीर्थ में पानी की निकासी और पुन: भरने की व्यवस्था के आदेश जारी किए गए है। इस सरस्वती तीर्थ में 31 मार्च तक सिंचाई विभाग द्वारा जल भराव कर दिया जाएगा। पीने की पानी के अस्थाई नल, बोरहोल शौचालय, अस्थाई शौचालयों के लिए स्थान निर्धारित करना, पीने के पानी की व्यवस्था, तीर्थ के पानी में क्लोरिन की व्यवस्था करने की जिम्मेवारी जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सौंपी गई है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की तरफ से मैन घाट, अनाजमंडी, बस स्टैंड व झूला स्थल पर 4 एम्बूलैंस की व्यवस्था, शहर में 1 अप्रैल से 7 अप्रैल तक फोगिंग करवाने, मैन गेट पर रि-सस्टीटेशन यूनिट, अरुणाय मंदिर में स्वास्थ्य विभाग की पोस्ट व पानी की व्यवस्था करने के आदेश दिए गए है। नगर पालिका की तरफ से 120 अतिरिक्त सफाई कर्मचारी नियुक्त किए जाएंगे और 4 अप्रैल को सरस्वती तालाब में फिटकरी डालने की व्यवस्था करवाई जाएगी।

उन्होंने कहा कि शहरवासियों का सहयोग भी सफल आयोजन के लिए सबसे महत्वपूर्ण है। सभी अधिकारी आमजन का सहयोग लेकर पुख्ता इंतजाम करे। उन्होंने कहा कि पिहोवा मेला क्षेत्र को 8 सैक्टरों में बांटा गया है। इसके अनुसार ही सुरक्षा की योजना तैयार की गई है। किसी भी प्रकार की अवांछनीय घटना पर तुरंत नियंत्रण पाने के लिए मेला क्षेत्र में 1 पुलिस नियंत्रण कक्ष, अस्थाई पुलिस चौंकी तथा महिला पुलिस की व्यवस्था की गई है। मेला क्षेत्र में मैटल डिटेक्टर का भी प्रयोग किया जाएगा। पुलिस प्रशासन यह भी सुनिश्चित करे कि व्हीकल के आने व जाने का रास्ता वन वे हो ताकि आवागमन में किसी प्रकार की रुकावट न आने पाए। इस मौके पर एसडीएम निर्मल नागर, बीडीपीओ राजेश कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

पुलिस चौंकी में होगा नियंत्रण कक्ष
सुरक्षा की दृष्टि से मेला क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे पल-पल की गतिविधियों पर नजर रखेंगे। इसके लिए पुलिस चौंकी पिहोवा में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया जाएगा।

मेले क्षेत्र के दौरान बनेंगे 4 पुलिस चैक पोस्ट
एसडीएम निर्मल नागर ने कहा कि सुरक्षा और व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए 4 पुलिस चैक पोस्ट बनाए जाएंगे जिसमें अम्बाला रोड़ पर भटमाजरा टी प्वाईंट, गुहला पिहोवा रोड़ पर सरस्वती ड्रैन के पास, गलेडवा रोड़ पर केडीबी पार्क के पास तथा कुरुक्षेत्र रोड़ पर जन स्वास्थ्य विभाग कार्यालय के पास पुलिस चैक पोस्ट बनाए जाएंगे।

कहां-कहां होंगे पार्किंग स्थल
चैत्र चौदस मेले के दौरान शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को सूचारु बनाए रखने के लिए शहर के चारों तरफ कई जगहों पर पार्किंग स्थल बनाए जाएंगे। अम्बाला रोड़ पर सरस्वती ड्रैन गुहला रोड़ टी प्वाईंट, हुड्डा विभाग की भूमि पर, गुहला-पिहोवा रोड़ पर हुड्डा विभाग की भूमि पर, कैथल रोड़ पर शंकर राईस शैलर के पास, गलेड़वा रोड़ पर दिवान कालोनी के पास, कुरुक्षेत्र रोड़ पर नगरपालिका कार्यालय के पास व टिब्बा फार्म पर पार्किंग स्थल बनाए जाएंगे। इसके अलावा डीएवी कालेज में पार्किंग के लिए जगह रिजर्व रखी जाएगी।

पार्क में करवाएं कर्मकांड का काम
एसडीएम निर्मल नागर ने कहा कि धार्मिक संस्थाओं के सुझाव के बाद पुलिस विभाग को निर्देश दिए गए है कि व्यवस्था अनुसार पार्क में बैठकर कर्मकांड का काम करवाना सुनिशिचत करे। कर्मकांड करने वाले ब्राहमण घाट के उपर न बैठे।

जेबकतरों एवं भिखारियों पर लगाए रोक
पुलिस प्रशासन को आदेश दिए गए है कि 3 से 5 अप्रैल 2019 तक चलने वाले चैत्र चौदस मेले के दौरान जेबकतरों पर नजर रखी जाए और भिखारियों को सरस्वती तीर्थ के चारों तरफ आने पर रोक लगाई जाए।

बाल भवन में बनेगा सूचना केन्द्र
चैत्र चौदस मेले में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जिला सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग की तरफ से सूचना एवं प्रसारण केन्द्र स्थापित किया जाएगा। इस सूचना केन्द्र के माध्यम से मेले में आने वाले श्रृद्घालुओं को जरुरी सूचनाओं का आदान-प्रदान किया जाएगा तथा मेले में हो रही पल-पल की गतिविधिशें की जानकारी प्रदान की जाएगी।

About postnow

Check Also

मंत्रोच्चारण के बीच महोत्सव के हवन यज्ञ में डाली आहुति एसीएस ने किया अंतर्राष्टï्रीय सरस्वती महोत्सव के सरस और हरियाणा दर्शन गैलरी का अवलोकन

कुरुक्षेत्र 29 जनवरी। हरियाणा विज्ञान एवं तकनीकी विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अमित झा ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *