करनाल 5 अगस्त; भारत सरकार द्वारा लिए गए जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाने के फैसले के बाद जहां देशभर में जश्न का माहौल है तो वहीं करनाल के लोग भी फूले नहीं समा रहे हैं। करनाल के घंटाघर चौक पर आज भाजपा नेताओं के साथ-साथ आम लोगों ने भी लड्डू बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सभी ने जमकर नरेंद्र मोदी और भारत माता जिंदाबाद के नारे लगाए।
केंद्र सरकार के इस फैसले का स्वागत करते हुए स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के कार्यकारी वाईस चेयरमैन सुभाष चंद्र ने कहा कि देश की आजादी के बाद यह सबसे ऐतिहासिक दिन है, जब केंद्र सरकार द्वारा ऐसा फैसला लिया गया है। मोदी सरकार के इस फैसले ने सबका दिल जीत लिया है। ऐसे में देश की जनता को यह उम्मीद जगी है कि अब कोई भी बड़े से बड़ा फैसला संभव है। उन्होंने कहा की वर्तमान में केंद्र में एक मजबूत सरकार है जिसने सही समय पर सही फैसला लेकर एक ऐतिहासिक कार्य किया है। इसका सब पार्टियों को स्वागत करना चाहिए। वास्तव में आज जम्मू कश्मीर का देश में पूरी तरह विलय हुआ है।
वाईस चेयरमैन सुभाष चंद्र ने कहा की धारा 370 का हटना आज तक का सबसे बड़ा फैसला है, इस दिन का देश की जनता बेसब्री से इंतजार कर रही थी। उन्होंने जम्मू कश्मीर पर केंद्र सरकार द्वारा लिए गए निर्णय को जम्मू कश्मीर और देश हित में बताते हुए कहा की इससे राज्य में शांति और विकास का एक नया दौर शुरू होगा। इस मौके पर भाजपा नेता सुखदेव कांगड़ा, एडवोकेट राजेश सैनी, नवीन कुमार, विनोद, संजीव जांगड़ा, रविंद्र, सुनील व प्रदीप शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Post Now India Post Now India