Breaking News
Home / Politics / नगर निगम चुनाव का प्रचार शुक्रवार को थमा

नगर निगम चुनाव का प्रचार शुक्रवार को थमा

करनाल 14 दिसम्बर,   नगर निगम चुनाव को लेकर शहर में कई दिनो से हो रहा चुनाव प्रचार शुक्रवार सांय थम गया। हालांकि प्रत्याशियों ने अपने पक्ष में मतदान के लिए डोर टू डोर कैम्पेनिंग की। इस दौरान नागरिको को सुरक्षित व भयमुक्त वातावरण का एहसास करवाने के मकसद से जिला प्रशासन ने पुलिस के साथ शहर में जोरदार फ्लैगमार्च किया। लघु सचिवालय के गेट से फ्लैगमार्च प्रारम्भ होकर आई.टी.आई. चौक, कुंजपुरा रोड़,बुढाखेड़ा, विभिन्न सैक्टरों से होकर जी.टी. पर स्थित निगम परिधि में आने वाले गांव, सैक्टर-16, जांटो गेट, नावल्टी रोड़, लाईनपार एरिया और शहर के कॉमर्शियल एरिया में किया गया। जिला के दोनो आला अधिकारी उपायुक्त डॉ. आदित्य दहिया व पुलिस अधीक्षक एस.एस.भोरिया के साथ पुलिस के दर्जनो वाहनो के सायरन गुंजते रहे। इससे लोगो को लगा कि पुलिस और जिला प्रशासन उनके साथ है।

 उपायुक्त डॉ. आदित्य दहिया ने बताया कि 16 दिसम्बर रविवार के दिन नगर निगम चुनाव के लिए सभी वार्डों में मतदान किया जाएगा। इसकी सभी तैयारियां मुकम्मल हो चुकी हैं। शुक्रवार सांय 5 बजे के बाद कोई भी चुनाव प्रत्याशी वाहनो में कम्पेनिंग नही कर सकता, घर-घर जाकर कर सकते हैं। उन्होने बताया कि फ्लैगमार्च का मकसद प्रशासन की ओर से नागरिको को संदेश है कि नगर निगम चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से करवाया जाएगा। उन्होने कहा कि इसके बाद भी यदि किसी को डर या डराने जैसी बात दिखाई देती है तो वह इसकी सूचना तुरंत पुलिस और प्रशासन को दे सकते हैं।

About postnow

Check Also

स्थानीय नई अनाज मंडी में मनाया गया 71वां गणतंत्र दिवस समारोह, शहीदों को युद्ध स्मारक पर जाकर दी श्रद्धांजलि

करनाल 26 जनवरी। नई अनाज मंडी में 71वां गणतंत्र दिवस समारोह बड़ी धूमधाम के साथ मनाया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *