Breaking News
Home / Politics / नगर निगम चुनाव कि रिहर्सल सम्पन्न हुई

नगर निगम चुनाव कि रिहर्सल सम्पन्न हुई

करनाल 15 दिसंबर,   नगर निगम चुनाव के लिए रविवार को होने वाले मतदान को लेकर स्थानीय डी.ए.वी. सीनियर सेकेण्डरी स्कूल में शनिवार को चुनाव जनरल पर्यवेक्षक व सिचंाई विभाग हरियाणा के प्रधान सचिव अनुराग रस्तोगी तथा पुलिस पर्यवेक्षक व करनाल रेंज के पुलिस महानिरीक्षक नवदीप विर्क की उपस्थिति में तृतीय व अंतिम रिहर्सल सम्पन्न हुई। जिला निवार्चन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. आदित्य दहिया, पुलिस अधीक्षक एस.एस. भोरिया, रिटर्निंग अधिकारी शक्ति सिंह, सभी 20 वार्डों के सुपरवीजन ए.आर.ओ. मौहम्मद ईमरान रजा के अतिरिक्त अन्य ए.आर.ओ. डॉ. सुशील मलिक, नरेन्द्र पाल मलिक, सुमित सिहाग, अनुपमा सांगवान व कुलभूषण बसंल तथा नगर निगम के कार्यकारी अधिकारी धीरज कुमार भी इस मौके पर उपस्थित रहे।

 फाईनल रिहर्सल में उपस्थिति के लिए सुबह से ही चुनाव डयूटी के कर्मचारियों व पुलिस फोर्स की चहल-पहल शुरू हो गई थी तथा सभी के लिए बैठने की व्यवस्था की गई थी। करीब 12 बजे ओवरआल रिपोर्टिंग ऑफिसर व आर.ओ.-सह-ए.डी.सी. शक्ति सिंह ने उपस्थित कर्मचारियों को विस्तार से ई.वी.एम. के प्रयोग का डैमो दिया। इस दौरान ध्यान रखने योग्य बातें व बारीकियों को रीपीट कर बताया गया तथा कर्मचारियों की क्वैरी को दूर किया। खास बात यह रही कि मंच से आर.ओ. जब ई.वी.एम. का डैमो दे रहे थे

About postnow

Check Also

स्थानीय नई अनाज मंडी में मनाया गया 71वां गणतंत्र दिवस समारोह, शहीदों को युद्ध स्मारक पर जाकर दी श्रद्धांजलि

करनाल 26 जनवरी। नई अनाज मंडी में 71वां गणतंत्र दिवस समारोह बड़ी धूमधाम के साथ मनाया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *