Breaking News
Home / Uncategorized / नगर महापौर रेणु बाला गुप्ता ने वार्ड 5 व 13 में करोड़ो रूपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों का किया शुभारम्भ, नागरिको को मिलेंगी सुविधाएं

नगर महापौर रेणु बाला गुप्ता ने वार्ड 5 व 13 में करोड़ो रूपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों का किया शुभारम्भ, नागरिको को मिलेंगी सुविधाएं

करनाल 6 फरवरी,          नगर महापौर रेणु बाला गुप्ता ने बुधवार को शहर में दो अलग-अलग जगहों पर अनुमानित 1 करोड़ 75 लाख रूपये के जन सुविधाओं से जुड़े विकास कार्यों का शुभारम्भ किया। मौके पर मौजूद निगम इंजीनियरो को निर्देश दिए कि कार्य तय समय में पूरा करें, ताकि नागरिको को फायदा हो।

शहर के वार्ड-13 स्थित सदर बाजार एरिया में महापौर ने गंदे पानी की उपयुक्त निकासी के लिए एक नाले के निर्माण की शुरूआत की। यह 2 फुट चौड़ा और इतना ही गहरा होगा तथा इसकी लम्बाई करीब 1400 फुट रहेगी। नाला ऊपर से कवर होकर बॉक्स टाईप बनेगा, इस पर अनुमानित 23 लाख रूपये खर्च होंगे। निगम के सहायक इंजीनियर लख्मी चंद राघव ने मेयर को बताया कि यह कार्य 2 महीने में पूरा कर लेंगे, उनके साथ जे.ई. सुख्खा सिंह भी थे। यह नाला संत निक्का सिंह स्कूल के आगे से शुरू होकर खेड़ा चौक से होते हुए बकरा मार्किट तक बनाया जाएगा। वार्ड पार्षद ईश गुलाटी तथा पूर्व पार्षद सुदेश गुलाटी भी मौके पर मौजूद थे। वार्ड निवासी जोगिन्द्र प्रकाश, नरेश बजाज, राजीव अत्रेजा, मूलचंद, रामशरण, उत्तम चंद, जोगिन्द्र करदम तथा अरूण मित्तल ने मेयर का स्वागत किया और कहा कि मौजूदा नाला करीब 40 साल पुराना हो गया है। इसमें अब गंदे पानी का फ्लो ठीक से नही होता, बारिश के दिनो में ज्यादा दिक्कतों को सामना करना पड़ता है, अब इन समस्याओं से निजात मिल पाएगी।

इसके पश्चात महापौर ने वार्ड-5 में रांवर रोड़ स्थित कनिका विहार व इसके साथ लगती विकास कॉलोनी के नागरिको की सुविधा के लिए अनुमानित डेढ करोड़ रूपये की लागत के विकास कार्य का शुभारम्भ किया। इसके तहत इस क्षेत्र की करीब साढे 5 किलोमीटर गलियो में सीवरेज के लिए स्थाई पाईप लाईन बिछाई जाएगी, जिससे पानी का फ्लो आसानी से होगा। गलियो में जमीन के लेवल के हिसाब से दो तरह के पाईप डाले जाएंगे, जो छोटी गलियो में 8 तथा 10 इंच के होगे तथा बड़ी गलियो में 24-24 इंच के डाले जाएंगे। हर 20 मीटर पर मेन होल बनेगा। महापौर के अनुसार यह कार्य जल्द से जल्द मुकम्मल करवाया जाएगा और इससे करीब 6 हजार की आबादी को फायदा मिलेगा। मौके पर मौजूद वार्ड पार्षद जय भगवान कश्यप तथा उनके साथ जसबीर राणा, प्रदीप राणा, सुरेश राणा, सुल्तान सैनी, आशा देवी, पूनम व अंजू ने मेयर का स्वागत किया। पार्षद ने बताया कि आज तक इस एरिया की किसी ने सुध नही ली, यह पहला मौका है जब यहां सीवरेज के पाईप बिछाने का काम शुरू हुआ है, इसके लिए उन्होने नगर निगम, मेयर और मौजूदा सरकार का भी धन्यवाद किया।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *