कुरुक्षेत्र, 14 अप्रैल। नवदुर्गा सेवा समिति द्वारा आजाद नगर चौक में शनिवार रात्रि 5वां विशाल भगवती जागरण एवं भंडारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रधान राकेश मंगल, पंकज सिंगला और सन्नी गुप्ता सहित सभी सदस्यों एवं श्रद्धालुओं ने सर्वदेव पूजन में भाग लेकर महामाई की ज्योत प्रचंड की। कार्यक्रम में विख्यात भजन गायक प्रेम शर्मा हरियाणवी (किरमिच वाले) और हर्ष गोयल ने रात भर महामाई का गुणगान किया। आयोजकों ने दोनों गायकों को सम्मानित किया। प्रेम शर्मा ने मां दुर्गा की महिमा बताते हुए कहा कि आदि शक्ति मां जगदंबा सबकी पालनहार है। देवताओं पर भी जब-जब संकट आया है, तो मां ने अलग-अलग रूप धारण करके संकट को दूर भगाया है। भारतीय जनमानस में मां दुर्गा के प्रति अगाध श्रद्धा है। जागरण में सुनाए गए भजन म्हारे बगड मैं आईये मेरी मां….और मुझे अपनी शरण में ले लो मां…. इत्यादि भजनों के बीच-बीच में कलाकारों द्वारा सुंदर झांकियां प्रस्तुत की गई। इसके अलावा शर्मा ने भगवान शंकर की महिमा बम लहरी, राधा कृष्ण और शिरड़ी साई के भजन सुनाएं। भगवती जागरण के मध्यांतर के पश्चात् मंहत अशोक मेहरा ने तारा रानी की कथा सुनाई गई। रविवार सुबह महामाई की आरती के पश्चात् कन्या पूजन किया गया। इस मौके पर मित्रसेन गर्ग, सुशील कुमार, जसवंत, नरेंद्र शर्मा, मनमोहन, संजय, अश्विनी मेहता, बृज मोहन, अंशुल गुप्ता, बलराज कौशिक, राजेश कुमार, डा. एसएन बंसल, विजय गर्ग, अजय गोयल, दिनेश गोयल, अरुण गोयल, राकेश सिंगला, संदीप ढिल्लो, रेणू सिंगला, सपना, सुनीता कौशिक, खुशी मंगल, कविता गोयल, रीटा गोयल, रूचिका गोयल, मीनू गोयल, शिवम गोयल, साहिल गोयल, शुभम, प्रथम, यक्षित मंगल, स्वाति और रितु गुप्ता सहित अन्य शामिल रहे।
Post Now India Post Now India