कुरूक्षेत्र 24 दिसम्बर:- जिला कुरूक्षेत्र की अपराध शाखा-2 ने नशीले पदार्थ सहित किया एक काबू। यह जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक कुरूक्षेत्र, श्री सुरेन्द्र पाल सिहं ने बताया कि अपराध शाखा-2 के एस आई शरणजीत सिहं अपनी टीम एएसआई महिन्द्र सिंह, हवलदार सतनाम सिहं, हवलदार दलबीर सिहं, हवलदार जयपाल व चालक हवलदार ईन्द्रजीत सिहं के साथ बाखडा नहर दबखेडी के पास नाकाबंदी करके व्हीकलों को चैक कर रहे थे कि पुलिस ने एक ऐल्टो कार न0 एचआर 06एम-5295 बाहरी से दबखेडी की तरफ से आती दिखाई दी । जिसको रूकने का ईशारा किया। जो कार के रूकते ही कार मे बैठे दो व्यक्ति एक दम से उतरे और अपनी जेब से एक पोलिथिन निकाल कर फैकने की कोशिश करने लगे। जिस पर पुलिस ने एक दम से दोनों व्यक्तियों को पकड कर शक के आधार पर तलाशी ली तो उनके कब्जे से 15 ग्राम स्मैक बरामद की। दोनों का नाम व पता पूछने पर उन्होने अपना नाम रिन्कू उर्फ मोन्टी व दूसरे ने अपना नाम धर्मवीर वासियान टीकरी बताया। पुलिस ने गाडी व दोनों आरोपियांे को काबू करके उनके विरूध थाना के0यु0के0 में नशीली वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके जांच आरम्भ कर दी है।
Check Also
गवाहों को सुरक्षा प्रदान करने की नीति को लेकर डीसी ने अधिकारियों को दिए निर्देश
कुरुक्षेत्र 8 जनवरी। उपायुक्त धीरेंद्र खडगटा ने कहा कि विभिन्न मामलों में अनियमितता, गलत, अनैतिक …
Post Now India Post Now India