कुरूक्षेत्र 23 जनवरी। थाना शहर थानेसर में एक नाबालिग के साथ गलत काम करने का मामला प्रकाश में आया है। इस बारें में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक कुरूक्षेत्र श्री सुरेन्द्र पाल सिंह ने बताया कि थानेसर निवासी एक नाबालिग उम्र 13 साल ने थाना शहर थानेसर में दी अपनी शिकायत में बताया कि दिनांक 19 जनवरी को वह शाम को बाजार से घर की तरफ जा रही थी तो रास्ते मे दीपक वासी सुभाष मण्डी मिला और उसको जबरदस्ती मोटरसाईकिल पर बैठा कर अपने घर पर ले गया और उसकी मर्जी के बिना उसके साथ गलत काम किया। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच आरम्भ कर दी थी । जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी को गिरफतार कर लिया है। जिसको आज माननीय अदालत में पेश किया गया और माननीय अदालत के आदेशानुसार आरोपी को जिला कारागार कुरूक्षेत्र में भेंज दिया गया है।
Check Also
गवाहों को सुरक्षा प्रदान करने की नीति को लेकर डीसी ने अधिकारियों को दिए निर्देश
कुरुक्षेत्र 8 जनवरी। उपायुक्त धीरेंद्र खडगटा ने कहा कि विभिन्न मामलों में अनियमितता, गलत, अनैतिक …
Post Now India Post Now India