Breaking News
Home / Uncategorized / नीलोखेड़ी खंड के गांव संडीर में कलाकारों ने गीतों के माध्यम से किया सरकार की योजनाओं गुनगान, ग्रामीणों ने कार्यक्रम का लिया आनंद

नीलोखेड़ी खंड के गांव संडीर में कलाकारों ने गीतों के माध्यम से किया सरकार की योजनाओं गुनगान, ग्रामीणों ने कार्यक्रम का लिया आनंद

करनाल 31 जुलाई, जिला सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग की ड्रामा पार्टी के कलाकारों ने मंगलवार को नीलोखेड़ी खंड के गांव संडीर में रात्रि ठहराव कार्यक्रम के तहत लोक गीतों, रागनियों व भजनों के माध्यम से सरकार की उपलब्धियों का गुनगान किया व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीणों का मनोरंजन किया, जिसका ग्रामीणों ने खूब आनंद लिया। विभाग के कलाकारों ने फसल बीमा योजना, अंत्योदय सरल परियोजना, भावांतर भरपाई योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ व स्वच्छता अभियान , जल शक्ति अभियान तथा जल ही जीवन योजना सहित प्रदेश व केंद्र सरकार की अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी।

यह जानकारी डीआईपीआरओ सुनील बसताड़ा ने दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न विभागों के माध्यम से दी जाने वाली 485 सेवाएं व योजनाएं अब अंत्योदय भवन व सरल केंद्रों के माध्यम से उपलब्ध करवाई जा रही हैं। इससे लोगों को अब जिला मुख्यालयों पर जाकर विभागों के दफ्तरों में चक्कर नहीं लगाने पड़ते। अपने नजदीकी सरल केंद्रों के साथ-साथ लोग अपने घरों में कम्पयूटर अथवा मोबाइल के माध्यम से भी सेवाओं के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के उपरांत उन्हें निर्धारित समयावधि में सेवाओं व योजनाओं का लाभ घर बैठे मिल रहा है।
इस अवसर पर गांव के सरपंच वेद प्रकाश ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जब से सरकार ने युवाओं को पारदर्शी तरीके से निष्पक्ष रूप से नौकरियां देने की नीति बनाई है तब से मां-बाप बच्चों को कहने लगे हैं कि नौकरी पानी है तो नेताओं के पीछे भागने की बजाय पढ़ाई पर ध्यान दो। आज नेताओं को पर्ची देने की बजाय बच्चों की भीड़ कोचिंग संस्थानों में लगी हुई है ताकि वे अपने आप को प्रतियोगिता के लिए तैयार कर सके और सरकारी नौकरी पा सके। उन्होंने प्रदेश सरकार की अन्य सभी महत्वपूर्ण योजनाओं व नीतियों की जानकारी देते हुए आमजन को इनका अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वïान किया। उन्होंने कहा कि सूचना जन सम्पर्क एवं भाषा विभाग के द्वारा चलाए जा रहे प्रचार कार्यक्रम के तहत ग्रामीण क्षेत्र में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आज भी बड़ा महत्व है। लोग इन कार्यक्रमों में ना केवल सरकार की योजनाओं की जानकारी का लाभ उठाते है बल्कि लोकगीतों से मनोरंजन भी करते है, ऐसे कार्यक्रम समय-समय पर होने चाहिए।

इस अवसर पर पंच सतीश कुमार, पाला राम, रामेश्वर, रामधारी, राजकरण सहित भारी संख्या में महिला एवं पुरूष उपस्थित थे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *