कुरुक्षेत्र, 26 अप्रैल 2019: आर्यसमाज के विख्यात विद्वान, वैदिक प्रवक्ता, महान समाज सुधारक व डीएवी के स्थापना सदस्य पं. गुरुदत्त विद्यार्थी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में गुरुकुल कुरुक्षेत्र में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें गुरुकुल की अंडर-14. अंडर-17 तथा अंडर-19 टीमों के बीच शानदार मैच हुए। गुरुकुल के प्रधान कुलवन्त सिंह प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए और उन्होंने विजेता टीमों को ट्राफी भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर गुरुकुल के निदेशक व प्राचार्य कर्नल अरुण दत्ता, सह प्राचार्य शमशेर सिंह, मुख्य संरक्षक संजीव आर्य, कबड्डी कोच पवन आर्य, कोच रिन्कू नैन, जतिन राजपूत एवं जगत वर्मा भी उपस्थित रहे। हिमाचल के राज्यपाल आचार्य देवव्रत जी ने भी पं. गुरुदत्त विद्यार्थी के जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी हैं।
प्रतियोगिता का शुभारम्भ करते हुए प्रधान कुलवन्त सैनी ने कहा कि ़ऋषि दयानन्द ने समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने के उद्देश्य से ही आर्यसमाज की स्थापना की। उनकी शिक्षाओं का ही प्रभाव था कि पं. गुरुदत्त विद्यार्थी जैसा नास्तिक भी न केवल परम ईश्वरभक्त बना बल्कि ऋषि दयानन्द के अधूरे पड़े कार्य को पूरा करने के लिए उन्होंने अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। उन्होंने कहा कि हमें पं. गुरुदत्त विद्यार्थी के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए।
कबड्डी प्रतियोगिता में गुरुकुल के सभी खिलाडि़यों ने उत्साह से भाग लिया। अंडर-14, अंडर-17 तथा अंडर-19 की टीमों के मध्य हुए कड़े मुकाबलों का सभी छात्रों ने आनन्द लिया और अन्त में प्रधान कुलवन्त सैनी द्वारा विजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
Post Now India Post Now India