कुरुक्षेत्र 16 दिसम्बर (एस) अन्तर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के अवसर पर ब्रह््मसरोवर के तट पर हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुरूक्षेत्र द्वारा देश के कोने-कोने से आए लोगों को कानून से सम्बन्धित जानकारियां नि:शुल्क उपलब्ध करवाई जा रही हैं। इस बूथ पर प्रतिदिन दो अधिवक्ता व दो पीएलवी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुुरूक्षेत्र की तरफ से जो कानूनी सेवाएं नि:शुल्क उपलब्ध करवाई जा रही हैं उनके विषय में नियुक्त अधिवक्ता आने वाले यात्रियों को विधिक सेवाओं के बारे में अवगत करा रहे हैं। जरूरमंद जैसेे 3 लाख वार्षिक आय से कम व्यक्तियों, महिलाओं, बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों और विशेषकर समाज से पिछड़े वर्ग से सम्बन्ध रखने वाले लोगों को कानूनी अधिकारों और सामाजिक योजनाओं बारे जागरूक करना, लोगों को उनके अधिकारों, आवास व सम्पत्ति जैसी जन उपयोगी सेवाओं से सम्बन्धित विवादोंं को संस्था निपटाने के लिए स्थाई जन उपयोगी लोक अदालत बारे लोगों को जागरूक करना है।
Check Also
ब्रहमसरोवर के तट पर 17 दिनों में 42 लाख से ज्यादा पर्यटकों ने उठाया महोत्सव का लुफ्त
कुरुक्षेत्र 23 दिसम्बर – अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2018 ने पर्यटकों की भीड़ जुटाने में एक नया …
Post Now India Post Now India