कुरुक्षेत्र, 01 जुलाई। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. कैलाश चन्द्र शर्मा ने कहा है कि पर्यावरण संरक्षण व आने वाली पीढिय़ों की जरूरतों को पूरा करने के लिए मानसून सीजन में प्रत्येक व्यक्ति को एक पौधा लगाने का संकल्प जरूर करना चाहिए। वे सोमवार को कुलपति निवास के सामने आम व जामुन के पौधों के पौधारोपण के बाद बोल रहे थे।
विश्वविद्यालय के युवा सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में फलदार पौैधे लगाए। कुलपति ने विश्वविद्यालय के सभी शिक्षकों व कर्मचारियों से अपील की कि वे मानसून सीजन में फलदार पौधे लगाए क्योंकि इस समय में लगाए गए पौधे तेजी से बढ़ते हैं। उन्होंने कहा कि अगर हर व्यक्ति पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूक हो तो आने वाली समस्याओं से हम निपट सकते हैं। उन्होंने हाल्टिकल्चर विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि विश्वविद्यालय कैम्पस में भी बारिश के मौसम में अधिक से अधिक पेड़ लगाएं ताकि कैम्पस की सुंदरता व पर्यावरण बरकरार रहे।
युवा सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के निदेशक प्रो. तेजेन्द्र शर्मा ने बताया कि गुरूनानक देव जी के 550वें प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में 550 पौधों को लगाने का निर्णय लिया गया है। उसी कड़ी में आज के कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
इस मौके पर कुलसचिव डॉ. नीता खन्ना, डीन एकेडमिक अफेयर प्रो. मंजूला चौधरी, प्रो. नरेन्द्र सिंह, प्रो. रजनीश शर्मा, प्रो. नीरा वर्मा, प्रो. सीसी त्रिपाठी, प्रो. मंजूषा, कुटा प्रधान डॉ. संजीव शर्मा, प्राचार्य सूूरजभान मलिक, डॉ. हितेन्द्र त्यागी, डॉ. संजय कौशिक, विनोद सहित काफी लोग मौजूद थे।
Post Now India Post Now India