Breaking News
Home / Crime / पशु संरक्षण अधिनियम मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

पशु संरक्षण अधिनियम मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

कुरुक्षेत्र 14 जनवरी 2014     गत दिवस जिला पुलिस कुरुक्षेत्र के थाना शहर थानेसर ने पशु संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर के दो आरोपिओ को गिरफ्तार किया। यह जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक कुरुक्षेत्र श्री सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि गत दिवस थाना शहर थानेसर के एसआई अनिल कुमार को गुप्त सूचना मिली की पुराने बस अड्डा थानेसर की तरफ  से एक कैंटर में क्रूरता पूर्वक पशुओं को लादकर यूपी में कटने के लिए ले जा रहे हैं ।सूचना के आधार पर एस आई अनिल कुमार ने अपनी पुलिस टीम हवलदार तेजबीर सिंह, एएसआई प्रदीप कुमार , सिपाही दीपक कुमार के साथ मोहन नगर चौक कुरुक्षेत्र पर नाकाबंदी करके आने जाने वाले वेहिकलो को चेक करने लगे । शक के आधार पर पुलिस ने एक कैन्टर को रोक कर चेक किया तो उसके अंदर सूअरों को क्रूरता पूर्वक कैंटर के अंदर लादे हुए थे । नाम और पता पूछने पर कैंटर चालक ने अपना नाम अजैब सिंह निवासी सदोरा जिला यमुनानगर व दूसरे ने अपना नाम सतीश कुमार निवासी पोटली जिला यमुनागर बताया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को काबू करके उनके विरुद्ध थाना शहर थानेसर में पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है । जांच जारी हैं।

About postnow

Check Also

गवाहों को सुरक्षा प्रदान करने की नीति को लेकर डीसी ने अधिकारियों को दिए निर्देश

कुरुक्षेत्र 8 जनवरी। उपायुक्त धीरेंद्र खडगटा ने कहा कि विभिन्न मामलों में अनियमितता, गलत, अनैतिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *