करनाल 7 मार्च, जिला आयुष अधिकारी बलबीर सिंह ने बताया कि 8 मार्च को आयुष विभाग द्वारा पाढा में आयुश जागरूकता कैंप लगाया जाएगा। इस कैंप में आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक, यूनानी डाक्टरों द्वारा ओपीडी लगाई जाएगी।
आयुष अधिकारी ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि 8 मार्च को राजकीय आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी पाढा में आयुर्वेदा की ओपीडी में डा. सतीश कुमार, डा. धर्मबीर, डा. एकता मित्तल, डा. पूजा होम्योपैथिक ओपीडी, डा. समर्थ चोपड़ा यूनानी की ओपीडी में, डा. अर्सर अहमद व योगा के डा. अमित पूंज व मनदीप, डा. राम अवतार सहित भाग लेंगे।
Post Now India Post Now India