कुरुक्षेत्र 16 दिसम्बर (एस) लिटिल चैम्प-2009 व द राईजिंग स्टार-2018 के विजेता प्रसिद्घ कलाकार हेमंत बृजवासी अपने पूर्वजों से मिली सौगात को आगे बढ़ाने का काम कर रहे है। यह सौगात हेमंत बृजवासी को सुरीली आवाज में भजन गाने के रुप में मिली है, इसलिए बचपन से बांके बिहारी भगवान श्रीकृष्ण के भजनों का गुणगान कर रहे है और जीवन को सफल बनाने का प्रयास कर रहे है।
प्रसिद्घ गायक हेमंत बृजवासी शनिवार को अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2018 के लिए बने मुख्य पांडाल में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस महोत्सव में पहली बार पहुंचे गायक हेमंत बृजवासी का कहना है कि गीता स्थली कुरुक्षेत्र में आने के लिए लम्बे समय से आतुर थे, क्योंकि उनका जन्म भगवान श्रीकृष्ण की स्थली मथुरा में हुआ और भगवान श्रीकृष्ण कर्म स्थली कुरुक्षेत्र को देखना चाहते थे।
Post Now India Post Now India