Breaking News
Home / Uncategorized / पूरी दुनिया में अलग पहचान बनाएगा कुरुक्षेत्र: नायब

पूरी दुनिया में अलग पहचान बनाएगा कुरुक्षेत्र: नायब

कुरुक्षेत्र, 30 जून। सांसद नायब सिंह सैनी ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की तरफ से कुरुक्षेत्र के विकास पर करोड़ों रुपए का बजट विकास कार्यो पर खर्च किया जा रहा है। इस क्षेत्र के पर्यटन व तीर्थ स्थलों को विकसित करने पर श्री कृष्णा सर्किट के तहत प्रथम में चरण में 97.50 करोड़ रूपए का बजट खर्च किया जा रहा है। इस बजट के बाद केंद्र सरकार दूसरे चरण में करोड़ों रुपए का ओर अधिक बजट मुहैया करवाएगी। इस धर्म नगरी को सुदंर और स्वच्छ बनाया जाएगा ताकि पर्यटकों में कई गुणा इजाफा हो सके।

सासंद नायब सिंह सैनी रविवार को देर सायं सर्किट हाऊस में लोगों की समस्याओं को सुन रहे थे। इससे पहले सांसद नायब सिंह सैनी, विधायक डा. पवन सैनी, जिला अध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर की अध्यक्षता में झांसा व अन्य जगहों से अजय राणा, डा. गुरमीत सिंह, बलविंद्र सिंह, जोगी राम, जसबीर सिंह, जसबीर राणा, सचिन मितल, राजू बलियान, दीपक खुराना, पवन सैन, अर्जुन कुमार, जोगिंद्र सिंह, देवी दयाल, देव कुमार, मनोज गर्ग, प्रदीप भूस्तला, धर्मपाल पपनेजा सहित अन्य लोगों ने कांग्रेस व अन्य पार्टियां छोडक़र भाजपा में शामिल हुए है। इसके बाद सासंद ने लोगों की जिला समाज कल्याण, पुलिस प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, जन स्वास्थ्य विभाग, लोक निर्माण विभाग, नगर परिषद. जिला पंचायत विभाग, उपायुक्त कार्यालय सहित विभिन्न विभागों से संबधित समस्याओं को सुना और उनका समाधान करने के लिए दूरभाष पर अधिकारियों को दिशानिर्देश दिए। सासंद ने कहा कि अधिकारियों को लोगों की समस्याओं को गंभीरता के साथ लेना चाहिए और प्रयास करना कि सभी समस्याओंं को तुरंत दूर किया जाए। जो अधिकारी इस मामले में लापरवाही बरतेगा उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई भी की जाएगी।

सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के प्रयासों से देश व प्रदेश में भ्रष्टाचार समाप्त हुआ है। इस सरकार के कार्यकाल लोगों को तमाम सुविधाएं व योजनाओं का लाभ आनलाइन उपलब्ध करवाई जा रही है। इससे लोग घर बैठे ही सभी प्रकार की सुविधाओं का फायदा उठा सकते है। सरकार ने दलालों को समाप्त करने का काम किया है। उन्होंंने कहा कि कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र के सभी गांवों और वार्डो विकास कार्य समान रूप से करवाया जाएगा। सरकार की तमाम योजनाओं को इस लोक सभा क्षेत्र में अमलीजामा पहनाने का काम किया जाएगा। इस सरकार ने कुरुक्षेत्र को पर्यटन के रूप में विकसित करने के लिए अनेकों योजनाओं को लागू किया है और इस क्षेत्र को विश्व में एक विशेष पहचान दिलाने का काम सरकार कर रही है। इस क्षेत्र को विकसित करने के लिए लोगों के सहयोग की निहायत जरूरत रहेगी।

इस मौके पर लाडवा के विधायक डा. पवन सैनी, भाजपा प्रदेश कार्यकारणी सदस्य डा. शकुंतला शर्मा, भाजपा के जिला अध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर, पूर्व मंत्री बलबीर सैनी, जिला महामंत्री रविंद्र सांगवान, भाजपा मीडिया प्रभारी विनीत क्वात्रा, जिला परिषद की उपाध्यक्षा परमजीत कौर कश्यप, ब्लाक समिति के चेयरमैन देवी दयाल शर्मा, सुरेंद्र माजरी, अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष रामपाल पाली, राजेद्र बीरू कड़ामी, अभिमन्यू राणा, गुलजार सैनी, थानेसर मंडल अध्यक्ष विनीत बजाज, डा. नरेंद्र बंसल, वेद प्रजापत, बाबू राम टाया, राममेहर शास्त्री, राकेश पुरोहित, हरजीत सिंह पिहोवा, मंजीत सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *