Breaking News
Home / Uncategorized / जल शक्ति अभियान के तहत जिला में जल संचयन की दिशा में अनेक कदम उठाए जाएंगे: उपायुक्त डॅ. प्रियंका सोनी

जल शक्ति अभियान के तहत जिला में जल संचयन की दिशा में अनेक कदम उठाए जाएंगे: उपायुक्त डॅ. प्रियंका सोनी

कैथल, 1 जुलाई: उपायुक्त डॅ. प्रियंका सोनी ने कहा कि जल शक्ति अभियान के तहत जिला में जल संचयन की दिशा में अनेक कदम उठाए जाएंगे। सभी सरकारी भवनों में बरसाती पानी के संचयन के लिए वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाया जाएगा ताकि ज्यादा से ज्यादा जल का संरक्षण हो सके। इसके साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में 4 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। स्वच्छता दर्पण में कैथल जिला हरियाणा में तीसरे स्थान पर है। बीपीएल कार्ड के लिए ग्रामीण क्षेत्र मे 18 हजार 276 तथा शहरी क्षेत्र में 8 हजार 453 लोगों ने आवेदन किए हैं। इन सभी का कमेटी द्वारा सर्वे किया जा रहा है ताकि पात्र लोगों के बीपीएल कार्ड बनाए जा सके। बीपीएल कार्ड के आवेदन करवाने में जिन कॉमन सर्विस सैंटर के संचालकों ने लापरवाही की है, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

डॉ. प्रियंका सोनी लघु सचिवालय स्थित सभागार में प्रैस वार्ता को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि जल शक्ति अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वकांशी योजना है। पूरे देश के 235 जिले तथा हरियाणा के 19 जिलों को इसमें शामिल किया गया है। कैथल के गुहला व राजौंद ब्लॉक डार्क जॉन में है। इस अभियान के तहत सक्षम युवाओं को जोड़कर ज्यादा से ज्यादा लोगों को जल संरक्षण के लिए जागरूक किया जाएगा। मनरेगा के तहत जिला के जोहड़ व टैंकों को साफ करके उनकी क्षमता में वृद्घि की जाएगी ताकि ज्यादा से ज्यादा जल का संचयन किया जा सके। जल ही जीवन है अभियान के तहत जिला में 11 हजार हैक्टेयर का लक्ष्य मक्का लगाने के लिए निर्धारित किया गया था, जिसमें से 9313 हैक्टेयर को चयनित कर लिया गया है इसके साथ-साथ 5 हजार एकड़ में धान की सीधी बिजाई की जा रही है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत एक लाख 8 हजार किसानों ने आवेदन किए थे, जिनमें से 66 हजार 400 किसानों के खाते में दो किश्तें जारी की जा चुकी है।

उपायुक्त ने इस दौरान कहा कि आगामी दिनों में स्वच्छ सर्वेक्षण किया जाएगा। नैशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल की गाईड लाईन से सफाई का ठेका दिया जाएगा ताकि शहर बिलकुल स्वच्छ हो सके। शिक्षा के क्षेत्र जिला के 26 बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है, जिन्हें आगामी 3 जुलाई को सरकार की नीति के अनुसार लैपटॉप दिए जाएंगे। प्रैस कॉन्फें्रस में बिजली विभाग के एसई बीएस रंगा ने बताया कि सरकार की नीति अनुसार जिला के 53 हजार 605 उपभोक्ताओं को 3 करोड़ 14 लाख 48 हजार 751 रुपये की राशि सब्सीडी के रूप में दी गई है। इनमें से 30 हजार 318 शहरी उपभोक्ता हैं, जिन्हें 2 करोड़ 80 हजार 622 रुपये की सब्सीडी तथा 23 हजार 287 ग्रामीण उपभोक्ता हैं, जिन्हें एक करोड़ 13 लाख 68 हजार 129 रुपये की सब्सीडी दी गई है। इनटेग्रेटिड पॉवर डवलैपमैंट स्कीम के तहत पूंडरी और कलायत कस्बों में 29 किलोमीटर 11 केवी लाईन, 20 किलोमीटर एलटीएबी केबल तथा 103 ट्रांसफार्मर लगाया गए हैं। कैथल जिले में 137 ग्रामीण क्षेत्रीय फीडर हैं, जिनमें से 41 फीडरों का कार्य पूरा हो चुका है तथा 35 फीडरों का कार्य चालू है। म्हारा गांव जगमग गांव स्कीम के तहत कैथल जिले में 8 फीडरों को 24 घंटे बिजली प्रदान की गई है और 10 फीडरों को 14 से 18 घंटे बिजली दी जा रही है।

जन स्वास्थ्य विभाग के एसई देवीलाल ने बताया कि विभाग द्वारा महाग्राम योजना के तहत करोड़ा, कौल, फरल, ढांड तथा भागल के एस्टीमेट भिजवाए गए हैं। गर्मी के मौसम को देखते हुए पेयजल व्यवस्था पर मॉनिटरिंग की जा रही है। जिला में पेयजल के सैंपल के लिए कैथल व गुहला में 2 लैब हैं। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने जानकारी दी कि जल संरक्षण के लिए सभी तालाबों की सफाई व उनकी क्षमता में बढोतरी की जा रही है ताकि अधिक से अधिक जल का संरक्षण किया जा सके। एक सवाल के जवाब में उपायुक्त ने जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर में हरिनगर, शक्ति नगर, डीएवी कॉलोनी, दयानंद कॉलोनी, अशोका कॉलोनी, जनकपुरी कॉलोनी आदि में आगामी 15 दिनों में सीवरेज व्यवस्था दुरस्त होनी चाहिए। आने वाले मौनसून के सीजन को देखते हुए सभी सीवरेज साफ होने चाहिए। इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने निर्देश दिए कि जींद रोड से शेरगढ की ओर वाली सड़क निर्माण कार्य की जांच करवाई जाएगी। निर्माण कार्य में ठेकेदार द्वारा अगर किसी प्रकार की कोताही की गई है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। शहर की स्ट्रीट लाईट व्यवस्था के सवाल के जवाब में उपायुक्त ने बताया कि संबंधित फर्म को वर्क ऑर्डर दिया जा चुका है और उसे एक माह का समय दिया गया है, जिससे शहर में स्ट्रीट लाईट की दिक्कत नहीं रहेगी। एक अन्य सवाल के जवाब में उपायुक्त ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि करनाल मार्ग पर बनी नई सड़क की जांच की जाए अगर कोई कमी है, तो उसे तुरंत दुरस्त करवाया जाए। बीपीएल कार्ड से संबंधित सवाल के जवाब में उपायुक्त ने कहा कि यह निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है। गठित कमेटी द्वारा सर्वे किया गया है, जिसकी रिपोर्ट बनाई जा रही है।

इस मौके पर जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजबीर खुंडिया, सिविल सर्जन डॉ. एसके नैन, कृषि उप निदेशक डॉ. पवन शर्मा, कार्यकारी अभियंता कुलदीप सिंह, महेंद्र सिंह, नरेंद्र कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
बॉक्स
जल शक्ति अभियान के तहत कृषि विभाग द्वारा आम जन को अधिक से अधिक जल संरक्षण के लिए जागरूक करने हेतू एक विशेष मोबाईल वैन चलाई गई है, जिसे उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने झंडी दिखा कर रवाना किया। इस मौके पर कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उप निदेशक डॉ. पवन शर्मा आदि उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि यह मोबाईल वैन जिला के सभी गांवों में जाएगी, जिसमें कृषि विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी किसानों को जल संरक्षण के लिए पे्ररित करेंगे। जिला कैथल में सबसे पहले जल शक्ति अभियान की शुरूआत की गई है। आम जन को पानी बचाने के संदेश के साथ-साथ किसानों को लेजर लैवलिंग व भूमिगत पाईपलाईनों के द्वारा पानी के बचत के बारे में जागरूक करेगा।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *