आज दिनांक 13.08.2019 को ब्लॉक पूण्डरी में महिला एंव बाल विकास विभाग के द्वारा ब्लॉक सी0डी0पी0ओं श्रीमति ओमलता बग्गाा की अध्यक्षता में पोषण अभियान के तहत कार्यक्रम किया गया। जिसमें जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमति रेणु पसरीजा ने शिरकत की। जिसमें उनके द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित ब्लॉक से आई आगनवाडी वर्करों व सभी सुपरवाईजरों को पोषण अभियान के बारें मे जागरूक किया । उन्होनें बताया कि पोषण अभियान का मुख्य तात्पर्य गर्भवती माताओं को सर्वागीण विकास करना है। गर्भवती माताओं को बच्चों के सर्वागीण विकास के लिए रोजाना आयरन और विटामिन युक्त तरह-तरह के पोषक आहार दे। पौष्टिकीकृत दूध और तेल तथा आयोडिन युक्त नमक खायें। आई0एफ0ए0 और विटामिन ए की निर्धारित खुराक दिलवाये। पेट के कीडों से बचने के लिये 12 से 24 महीने के बच्चें को एल्बेण्डाजोल की आधी गोली तथा 24 से 59 महिने के बच्चें को एक गोली साल में दो बार आगंनवाडी केन्द्र पर दिलवायें। आगंनवाडी केन्द्र पर नियमित रूप से लेकर जायें तथा उसका वजन अवश्य करवायें। 5 साल की उम्र तक सूची अनुसार सभी टीके नियमित रूप से जरूर लगवायें। व्यक्तिगत साफ-सफाई और स्वच्छता की आदत डलवायें। खाना खाने और खिलाने से पहले हाथ अवश्य धोयें। शौच के बाद साबुन से हाथ अवश्य धोयें। उम्र अनुसार बच्चें के साथ खेलें एंव बातचीत करें। बच्चें के शौच का निपटान हमेंशा शौचालय में करें। रोजाना आयरन और विटामिन युक्त तरह-तरह के पोषक आहार लें। कैल्शियम की निर्धारित खुराक लें। ब्लॉक सी0डी0पी0ओं श्रीमति ओमलता बग्गाा के द्वारा प्रधानमत्रंीं मातृत्व वदंना योजना के तहत मिलने वाली 5000 रूप्ये की राशि के बारे में जानकारी दी तथा आपकी बेटी हमारी बेटी के बारे मे भी विस्तार से बताया। जिला बाल सरक्षंण कार्यालय से मौजूद रविन्द्र शर्मा ने पोक्सो एक्ट के बारे में जागरूक किया उन्होनें फोस्टर केयर व सपोंसरशिप स्कीम के बारें में भी जागरूक किया इसके अतिरिक्त उन्होने गोदनामें की प्रक्रिया के बारें में भी विस्तार से बताया। इस मौके पर, बाल सरक्षंण से रविन्द्र शर्मा, निलिमा, सुपरवाईजर शीतल, पूजा शर्मा, निषा शर्मा, सीमा, प्रीती, गीता, जंसवत कौर , पूजा कौशिक आगनवाडी वर्कर, हैल्पर,,आशा वर्कर साक्षर महिला समूह,ए0 एन0 एम0,जी0एन0 एम0 इत्यादि मौजूद रहें।
Post Now India Post Now India