इंद्री/करनाल 27 जून: हरियाणा के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब यहां के बच्चों को पर्ची व खर्ची के बिना केवल मैरिट आधार पर नौकरियां मिल रही हैं। इसके साथ ही, हर जिले व हर गांव के बच्चे को सरकार की निष्पक्ष भर्ती नीति का लाभ मिल रहा है।
जिला सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग की ड्रामा पार्टी ने विभाग द्वारा वीरवार को इंद्री खंड के गांव खुखनी के ग्राम सचिवालय में रात्रि ठहराव कार्यक्रम के तहत कलाकारों ने गीतों, रागनियों व भजनों के माध्यम से सरकार की उपलब्धियों का बखान किया व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीणों का मनोरंजन किया।
इस अवसर पर गांव के सरपंच राजेश मढान ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जब से सरकार ने युवाओं को पारदर्शी तरीके से निष्पक्ष रूप से नौकरियां देने की नीति बनाई है तब से मां-बाप बच्चों को कहने लगे हैं कि नौकरी पानी है तो नेताओं के पीछे भागने की बजाय पढ़ाई पर ध्यान दो। आज नेताओं को पर्ची देने की बजाय बच्चों की भीड़ कोचिंग संस्थानों में लगी हुई है ताकि वे अपने आप को प्रतियोगिता के लिए तैयार कर सके और सरकारी नौकरी पा सके। उन्होंने प्रदेश सरकार की अन्य सभी महत्वपूर्ण योजनाओं व नीतियों की जानकारी देते हुए आमजन को इनका अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वïान किया।
डीआईपीआरओ सुनील बसताड़ा ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न विभागों के माध्यम से दी जाने वाली 485 सेवाएं व योजनाएं अब अंत्योदय सरल केंद्रों के माध्यम से उपलब्ध करवाई जा रही हैं। इससे लोगों को अब जिला मुख्यालयों पर जाकर विभागों के दफ्तरों में चक्कर नहीं लगाने पड़ते। अपने नजदीकी सरल केंद्रों के साथ-साथ लोग अपने घरों में कम्पयूटर अथवा मोबाइल के माध्यम से भी सेवाओं के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के उपरांत उन्हें निर्धारित समयावधि में सेवाओं व योजनाओं का लाभ घर बैठे मिल रहा है।
जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने फसल बीमा योजना, अंत्योदय सरल परियोजना, भावांतर भरपाई योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ व स्वच्छता अभियान सहित प्रदेश व केंद्र सरकार की तमाम महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी। इस अवसर पर स्वयं सहायता समूह की काजल, रजनी, सविता, हीना, गांव की महिलाएं रोशनी देवी, सीता देवी, दीपा व दर्शना देवी महिला एवं पुरूष उपस्थित थे।
Post Now India Post Now India