कैथल 28 अगस्त: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 अगस्त को हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की याद में मनाए जाने वाले राष्टï्रीय खेल दिवस के मौके पर देशभर में एक साथ फिट इंडिया का शुभारंभ इंदिर गांधी स्टेडियम नई दिल्ली से करेंगे। जिला में इस कार्यक्रम के तहत छोटू राम इंडोर स्टेडियम से मैराथन दौड़ का आयोजन किया जाएगा।
नगराधीश विवेक चौधरी ने लघु सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर उन्हें जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस मैराथन दौड़ को उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी झंडी देकर रवाना करेंगी। यह मैराथन दौड़ छोटू राम इंडोर स्टेडियम से शुरू होकर अंबाला रोड होती हुई छोटू राम चौक से ढांड रोड होते हुई सैक्टर 20 के मुख्य मध्य मार्ग से गुजरकर अंबाला रोड होते हुए वापिस स्टेडियम में पहुंचेगी। इसके साथ-साथ खंड पूंडरी के रसीना-अहमदपुर स्थित तक्षशिला गुरूकुल में लड़कों व लड़कियों का हॉकी मैच का आयोजन भी किया जाएगा। उन्होंने पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मैराथन दौड़ के मार्ग से ट्रैफिक को डाईवर्ट किया जाए, ताकि खिलाडिय़ों को किसी भी प्रकार की दिक्कत नही हो। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को मौके पर एंबुलैंस व डाक्टर की टीम रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस मैराथन में 500 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। उन्होंने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने-अपने विभाग से संबंधित सभी तैयारियां पूरी रखें। इस मौके पर डॉ. चेतन, वाईसीओ सुशील कुमार, प्रल्हाद राय, राजेश कुमार, विजय कुमार, नरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
Post Now India Post Now India