कुरुक्षेत्र 8 फरवरी विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी स्वच्छ शक्ति 2019 के कार्यक्रम में कुरुक्षेत्र को आयुष विश्वविद्यालय के साथ-साथ प्रदेश को करोड़ों रुपए के 7 प्रोजैक्ट की सौगात देकर जाएंगे। इन प्रोजैैक्ट से हरियाणा का हर क्षेत्र में विकास सम्भव हो पाएगा और यह ऐतिहासिक कार्यक्रम कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर 12 फरवरी को किया जा रहा है।
वे शुक्रवार को देर सायं ब्रहमसरोवर के निकट मेला क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ शक्ति-2019 कार्यक्रम को लेकर अधिकारियों को कुछ आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे थे। इससे पहले विधायक सुभाष सुधा, स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र, हरियाणा प्रदेश भाजपा के महामंत्री वेद पाल, भाजपा के जिलाध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर, भाजपा के युवा नेता साहिल सुधा ने मेला क्षेत्र में स्वच्छ शक्ति 2019 कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण किया और अधिकारियों से इस कार्यक्रम के बारे में फीडबैक रिपोर्ट भी हासिल की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कुरुक्षेत्र की धरा पर पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया जाएगा। यह कार्यक्रम कुरुक्षेत्र के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों से लिखा जाएगा।
उन्होंने कहा कि 12 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करीब 12 बजे कुरुक्षेत्र में पहुंचेंगे। इस स्वच्छ शक्ति 2019 के कार्यक्रम में जहां देशवासियों को स्वच्छता का संदेश देंगे और स्वच्छता क्षेत्र में उपलब्धि हासिल करने वाले लोगों को अवार्ड देकर सम्मानित करेंगे वहीं इस कार्यक्रम के दौरान देश के पहले आयुष विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र के साथ-साथ मेडिकल विश्वविद्यालय कुटेल, फौर लेंनिंग बाईपास करनाल, वॉर मैमोरियल पानीपत, एम्स अमेठी रेवाड़ी, राष्टï्रीय केंसर अस्पताल झज्जर, आयुष पीजी कालेज पंचकूला की भी सौगात दे सकते है। इन सभी प्रोजैक्ट का उदघाटन कुरुक्षेत्र से ही किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस स्वच्छ शक्ति-2019 कार्यक्रम का आयोजन 12 फरवरी को कुरुक्षेत्र की पावन धरा ब्रहमसरोवर के निकट मेला क्षेत्र में किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी स्वयं देशवासियों को स्वच्छता का संदेश देने के लिए 12 फरवरी को पहुंच रहे है। इस कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री उमा भारती के साथ-साथ केन्द्र और राज्य सरकार के मंत्रीगण और विधायकगण भी शिरकत करेंगे। इस मौके पर लोक सम्पर्क कष्टï निवारण समिति के सदस्य तिजेन्द्र बिड़लान सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
Post Now India Post Now India