Breaking News
Home / Uncategorized / प्लास्टिक मुक्त हो करनाल शहर, सभी करें प्रयास – मुख्यमंत्री मनोहर लाल

प्लास्टिक मुक्त हो करनाल शहर, सभी करें प्रयास – मुख्यमंत्री मनोहर लाल

करनाल 13 सितम्बर, मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रथम चरण में करनाल शहर प्लास्टिक मुक्त हो, आज नगरनिगम के वार्ड 8 व 10 को प्लास्टिक मुक्त हो गए हैं। इन वार्डों के वासी अब अपनी दिनचर्या में प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करेंगे, ऐसा पूरे नगरनिगम परिसर में हो इसके प्रयास हम सबको करने होंगे।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह से स्वच्छता जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम से जुड़े, नगरनिगम के दो वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि नगरनिगम में सीवरेज सफाई के लिए जो मशीन खरीदी है उसके बेहतर परिणाम होंगे। जाम सीवरेज को शीघ्र खोला जाएगा, वहीं प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए कपड़े के थैले देने के लिए चलता-फिरता बैग बैंक नाम का वाहन भी चलाया गया है। यह नगरनिगम का सराहनीय प्रयास है, लोगों को नगरनिगम के प्रयास के साथ चलना चाहिए जिसके बेहतर परिणाम सामने आएंगे। मुख्यमंत्री ने नगरनिगम के अच्छे प्रयासों के लिए मेयर रेनू बाला गुप्ता, आयुक्त निशांत कुमार यादव व डीएमसी धीरज कुमार सहित पार्षदों को भी बधाई दी।

बॉक्स: ये रहे उपस्थित
इस मौके पर सीएम के ओएसडी अमरेन्द्र सिंह, भाजपा के जिला अध्यक्ष जगमोहन आनंद, भाजपा नेताओं में अशोक सुखीजा, एडवोकेट वेदपाल के अतिरिक्त महापौर रेनू बाला गुप्ता, केशकला बार्ड के उपाध्यक्ष यशपाल ठाकुर, स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र, उपायुक्त विनय प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक एसएस भौरिया, अतिरिक्त उपायुक्त अनीश यादव, निगम आयुक्त निशांत कुमार यादव, डीएमसी धीरज कुमार और तमाम पार्षद मौजूद थे।

बॉक्स: चलता-फिरता बैग बैंक को मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शुक्रवार को नगरनिगम द्वारा शहर को प्लास्टिक प्रयोग मुक्त करने के लिए चलाए गए चलता-फिरता बैग बैंक नाम के वाहन को झंडी दिखाई, जिसके चारों ओर कपड़े से बने खूबसूरत थैले लटकाए गए थे। ये वाहन शहर में जाकर आम जनता, दुकानदार व ग्राहकों को पॉलिथीन की थैलियों में सामान न लेकर कपड़े के थैलों का प्रयोग करने के लिए जगाने का काम करेगा। कोई भी व्यक्ति वाहन से 20 रुपये की राशि देकर अच्छी क्वालिटी का कपड़े का थैला भी खरीद सकता है, जो बाजार से रोजमर्रा की जरूरतों का सामान लाने के लिए पर्याप्त है। वाहन के साथ निगम के ट्रिगर मास्टर और उनकी टीम के सदस्य रहेंगे जो लोगों को पॉलिथीन के नुकसान और कपड़े के थैलों से क्या फायदा है, इसके बारे में समझाएंगे। नगरनिगम द्वारा पिछले कईं दिनों से शहर में पॉलिथीन के खिलाफ छेड़े गए अभियान को निसंदेह इस कार्यवाही से मजबूती मिलेगी और लोग तुरंत न सही, धीरे-धीरे पॉलिथीन को ना कहेंगे।

बॉक्स: सीवरेज व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए नगरनिगम को मुख्यमंत्री ने सुपुर्द की सीवर जैटिंग-कम-सक्शन मशीन – आयुक्त निशांत कुमार यादव
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शुक्रवार को लोक निर्माण विश्राम गृह से सीवर जैटिंग-कम-सक्शन मशीन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नगरनिगम आयुक्त निशांत कुमार यादव ने बताया कि इस वाहन पर लगी बड़ी क्षमता की सीवर सक्शन मशीन शहर में रूके हुए सीवरों को कुछ ही देरी में खोल देगी, जिससे सीवरों की सफाई निर्बाध रूप से बनी रहेगी। उन्होंने कहा कि सुपर टैक कम्पनी की ओर से निर्मित मशीन को वाहन समेत नगरनिगम ने 43 लाख रुपये में खरीदा है। उन्होंने कहा कि शहर में सीवर लाईनों का एक बड़ा नेटवर्क है, एक अनुमान के अनुसार ये लगभग 350 किमी बनता है। अब नई मशीन के प्रयोग से सीवर लाईनें नहीं रूकेंगी। रूके हुए सीवर में जैटिंग यानि प्रैसर मारकर कूड़ा-कचरा लिक्विड हो जाएगा जो सक्शन होकर आसानी से बाहर आ जाएगा। इसे बाद में निगम के वाहन एसटीपी तक ले जाएंगे। नगरनिगम के डीएमसी धीरज कुमार ने बताया कि नगरनिगम का क्षेत्रफल बहुत बड़ा है, सफाई व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए निगम को इस मशीन की जरूरत काफी दिनों से महसूस की जा रही थी, जो पूरी हो गई है। वर्तमान में इस तरह की मशीनें केवल बड़े शहरों में उपलब्ध हैं।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *