करनाल 13 सितम्बर, मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्लास्टिक का प्रयोग जीवन के लिए घातक है, नागरिक प्लास्टिक पॉलिथीन का प्रयोग न करें और इस बारे में आसपास के लोगों को भी जागरूक करें।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शुक्रवार सुबह वार्ड नं. 10, सैक्टर 13 की कालड़ा मार्किट में भ्रमण किया, दुकानदारों से पॉलिथीन का प्रयोग न करने की अपील की। उन्होंने दुकानों पर जाकर प्लास्टिक के कैरी बैगों की चैकिंग की और दुकानदारों से कहा कि वह कपड़े के कैरी बैगों का प्रयोग करें, शहर को प्लास्टिक व पॉलिथीन मुक्त बनाना है। सभी दुकानदारों ने मुख्यमंत्री को आश्वासन दिलाया कि ग्राहकों को सामान ले जाने के लिए कपड़े व जूट के कैरी बैग प्रयोग करने के लिए सलाह देते हैं। उनके द्वारा पॉलिथीन के कैरी बैग बंद किए गए हैं।
मुख्यमंत्री ने वार्ड नं. 10 में घूमकर देखा कि एक खाली प्लॉट में पॉलिथीन के कैरी बैग पड़े थे, इस पर उन्होंने नगरनिगम के आयुक्त को निर्देश दिए कि मार्किट के आसपास जहां खुला स्थान है वहां पर डस्टबिन रखे जाएं ताकि लोग कूड़ा डस्टबिन में ही डाल सकें। नगरनिगम आयुक्त निशांत कुमार यादव ने मुख्यमंत्री को बताया कि नगरनिगम द्वारा पॉलिथीन के कैरी बैग का प्रयोग करने वाले दुकानदारों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया है। उन्होंने कहा कि यदि फिर भी दुकानदार नहीं मानते तो पॉलिथीन व प्लास्टिक का प्रयोग करने वाले दुकानदारों का नगरनिगम द्वारा चालान काटा जाएगा। उन्होंने मुख्यमंत्री को आश्वासन दिलाया कि वह विशेष अभियान चलाकर शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए आम जनता व दुकानदारों को जागरूक करेंगे, जिसके बेहतर परिणाम सामने आएंगे।
इस मौके पर सीएम के ओएसडी अमरेन्द्र सिंह, प्रदेश महामंत्री एडवोकेट वेदपाल, भाजपा के जिला अध्यक्ष जगमोहन आनंद, जिला महामंत्री योगेन्द्र राणा, भाजपा नेताओं में अशोक सुखीजा के अतिरिक्त महापौर रेनू बाला गुप्ता, वार्ड नं. 10 के पार्षद वीर विक्रम, वार्ड नं. 8 की पार्षद मेघा भंडारी, डीएमसी धीरज कुमार मौजूद थे।
बॉक्स: ऐसा पहला मुख्यमंत्री जिन्हें वोट की कम, लोगों के स्वास्थ्य की चिंता ज्यादा।
सैक्टर 13 की कालड़ा मार्किट के दुकानदार अचानक अचंभित हो गए जब उनके प्रदेश का मुख्यमंत्री मनोहर लाल उन्हें पॉलिथीन व प्लास्टिक का प्रयोग न करने की नसीहत दे रहे थे। एक दुकानदार ने आप बीती बताई कि उन्होंने ऐसा पहली बार देखा है कि जब कोई मुख्यमंत्री स्वयं बाजार में दुकानों पर जाकर चुनावी मौसम में वोट मांगने की बात नहीं करता बल्कि आम जनता के स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर दुकानदारों से प्लास्टिक व पॉलिथीन पर प्रतिबंध करने की अपील कर रहा हो। ऐसा मुख्यमंत्री ने अपनी टीम के साथ किया और संबंधित अधिकारियों को निर्देश भी दिए।
Post Now India Post Now India