करनाल 13 सितम्बर, क्रीडा भारती उत्तरी क्षेत्र के संयोजक दलपत सिंह कादियान ने बताया कि क्रीडा भारती द्वारा 15 सितम्बर को खेल पखवाड़े का समापन सैक्टर 9 स्थित पंजाबी धर्मशाला में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह पखवाड़ा 25 अगस्त से आरंभ किया गया था। इस पखवाड़े के दौरान विभिन्न खेलों की प्रतियोगिता करवाई गई। इस समापन समारोह में क्रीडा भारती हरियाणा के अध्यक्ष योगेश्वर दत्त मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी एसपी चौहान व विशिष्ट अतिथि क्रीडा भारती हरियाणा व हिमाचल के प्रभारी उमेश कुमार होंगे।
Home / Sports / क्रीडा भारती खेल पखवाड़े का समापन समारोह 15 सितम्बर को पंजाबी धर्मशाला में – दलपत सिंह कादियान
Check Also
ब्लाक थानेसर शहरी की महिला ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता में दौड़ में नीतू रानी रही प्रथम, चाटी रेस में सरोज ने मारी बाजी
कुरुक्षेत्र, 23 दिसंबर। महिला एवं बाल विकास विभाग ब्लाक थानेसर शहरी की महिला ग्रामीण खेलकूद …
Post Now India Post Now India