Breaking News
Home / Uncategorized / मुख्यमंत्री ने पार्षदों से पूछा, पिछले पांच साल में विकास की कोई कमी तो नहीं रही

मुख्यमंत्री ने पार्षदों से पूछा, पिछले पांच साल में विकास की कोई कमी तो नहीं रही

करनाल 13 सितम्बर, मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने नगरनिगम पार्षदों से पूछा कि करनाल नगरनिगम में पिछले 5 साल में हुए विकास कार्यों से संतुष्ट हो, पार्षदों ने मुख्यमंत्री को एकमत से कहा कि करनाल पिछले 5 साल के कार्यकाल में इतने विकास कार्य हुए कि करनाल की तस्वीर ही बदल गई। मुख्यमंत्री ने पार्षदों से कहा कि चिंता मत करो, जनता का आशीर्वाद मिला तो फिर विकास का पहिया और अधिक गति से चलेगा, जो भी कार्य अभी चल रहे हैं उनको पूरा करें, कहीं भी विकास की कमी नहीं रहने दी जाएगी, बड़ा प्रोजेक्ट चुनाव के बाद करेंगे।

मुख्यमंत्री शुक्रवार सुबह लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में नगरनिगम के पार्षदों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस बैठक में मेयर रेनू बाला गुप्ता सहित सभी भाजपा के 18 पार्षदों ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव नजदीक हैं, आप सभी लोगों को चुनाव के लिए तैयार रहना चाहिए। मुख्यमंत्री ने सभी पार्षदों का हालचाल जाना।

इस मौके पर ओएसडी अमरेन्द्र सिंह, प्रदेश महामंत्री एडवोकेट वेदपाल, जिला अध्यक्ष जगमोहन आनंद, मेयर रेनू बाला गुप्ता, उपायुक्त विनय प्रताप सिंह, नगरनिगम आयुक्त निशांत कुमार यादव, डीएमसी धीरज कुमार उपस्थित रहे।

बॉक्स: मुख्यमंत्री ने सुनी लोगों की समस्याएं।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में लोगों से मिले ओर उनकी समस्याएं सुनी। मुख्यमंत्री ने समस्याओं के निराकरण के लिए उपायुक्त को मौके पर निर्देश दिए।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *