Breaking News
Home / Uncategorized / गाँव झंझाडी में इग्नू ने पौधारोपण कर दिया जल बचाने का सन्देश

गाँव झंझाडी में इग्नू ने पौधारोपण कर दिया जल बचाने का सन्देश

उन्नत भारत अभियान के तहत गोद लिए गाँव झंझाडी में इग्नू क्षेत्रीय केंद्र करनाल द्वारा जल सरंक्षण पर
जागरूकता कार्यकर्म व पोधारोपण किया गया क्षेत्रीय निदेशक डा पूनम कुमारी सिंह ने ग्रामीणों को संबोधित करते
हुए कहा की पौधे बोलते नहीं है लेकिन पानी के महत्त्व को हम सब से अच्छी तरह समझते है पौधे पानी को पाने
के लिए व उसको संचित करने का सदैव प्रयास करते हैं, मगर पानी का दुरुपयोग नहीं करते। जो पानी पौधों को
मिलता है पौधे उन्हें संभल-संभल कर खर्च करते हैं। हम पौधों से बहुत कुछ सीख सकते हैं।
सहायक क्षेत्रीय निदेशक डा धर्म पाल ग्रामीणों से बातचीत करते हुए बताया की हम मनुष्यों ने वर्षाजल को एकत्रित
करने व बाद में सावधानी से खर्च करने की बात भी पौधों से ही सीखी है। अनेक पौधे जैसे नागफनी, ग्वारपाठा, थोर
ऐसे पौधे हैं जो रेगिस्तान में भी आसानी से रह लेते हैं। ये पौधे वर्षा के दिनों में जल को अपने तने या पत्तियों में
संचित कर लेते हैं तथा अगली वर्षाऋतु तक इसी संचित जल को सावधानी से खर्च करते हैं। सहायक क्षेत्रीय
निदेशक डा अमित कुमार जैन ने कहा की हमे पानी को व्यर्थ नही बहाना चाहिए और अधिक से अधिक पौधे
लगाने चाहिए इस अवसर पर इग्नू के अनुभाग अधिकारी अशोक अरोढ़ा, रोबिन वर्मा, नम्बरदार हरदेवा राम, बलदेव
राज, मनसा राम, तिलक राज, राम कुमार, रोहतास, राजेंदर, करतार सिंह, अतर सिंह, राज कुमार, राजबीर सिंह, सुरेश
कुमार, सोनू राम, रणबीर सिंह, बबलू आदि उपस्थित रहे

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *