करनाल 27 जून, जिला उद्यान अधिकारी मदन लाल ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गत दिनों जल ही जीवन योजना का शुभारंभ किया है। इस योजना के तहत किसान कम पानी की लागत से ऐसी फसल उगाएं जिसमें कम लागत में अधिक आय हो और पानी की भी बचत हो।
वे वीरवार को गांव गोंदर में आयोजित किसान जागरूकता कैंप में बोल रहे थे। इस कैंप में करीब 80 किसानों ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि किसानों को फसल चक्र अपनाना चाहिए तथा धान व गेहूं की सीधी बिजाई करनी चाहिए ताकि पानी की लागत कम हो सके। उन्होंने कहा कि खेतों में पानी देने के लिए ड्रिप सिस्टम प्रणाली का प्रयोग करना चाहिए इसके लिए सरकार द्वारा किसानों को अनुदान दिया जाता है।
जागरूकता कैंप के संयोजन डा. रणबीर मान ने किसानों को उद्यान विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न स्कीमों एवं एफपीओ की स्कीमों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा ऐसी योजनाएं चलाई जा रही हैं जिससे किसानों की कम खपत में ज्यादा आय हो।
इस मौके पर सुखदेव सिंह, राम नारायण, राजकुमार, उद्यान विभाग के सुपरवाईजर, किसान व कर्मचारी उपस्थित थे।
Post Now India Post Now India