करनाल 27 जून: जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण करनाल की ओर से चलाऐ जा रहे मानसिक रोगी व मानसिक रूप से विकलांग अभियान के तहत वीरवार को जिला कारागार में एक शिविर का आयोजन किया गया। जिस में मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. आशीष अग्रवाल, तपन पुर्नवास संस्थान से डॉ. सुजाता निर्देशक तथा पैनल अधिवक्ता विक्रम टॉक तथा पैरालिगल वॉलिटियर इज्ञा पाल ने भाग लिया। इस मौके पर जेल प्रशसन की ओर से डीएसपी अशोक काम्बोज तथा जसवंत सिंह इस आयोजन मे मौजूद थे। इस शिविर में 50 से ज्यादा विचाराधीन कैदियों तथा बंदियों के मानसिक स्वास्थय की जांच की गई। इस दौरान यह भी निरिक्षण किया गया कि जेल मे बदं कैदियों को समय पर दवाईयां उपल्बध कराई जा रही है या नहीं। कैदियों ने इस प्रकार के शिविर समय-समय पर करने के लिए प्रार्थना की।
प्राधिकरण की ओर से चलाऐ जा रहे इस अभियान में यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि मानसिक रूप से अक्षम व्यक्तियों को सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले। इस के अलावा विभिन्न स्थानों पर शिविरों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है कि मानसिक रोगी व मानसिक रूप से विकलंाग व्यक्तियों की पहचान की जाए और यदि इस प्रकार के व्यक्ति पाये जाते हैं तो जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण को सूचित किया जाए ताकि उन लोगों को उचित उपचार मिल सके।
Post Now India Post Now India