Breaking News
Home / Events / फीनिक्स क्लब ने वात्सल्य वाटिका एवं सैक्टर-7 के राजकीय विद्यालय में मनाया गणतंत्रता दिवस

फीनिक्स क्लब ने वात्सल्य वाटिका एवं सैक्टर-7 के राजकीय विद्यालय में मनाया गणतंत्रता दिवस

कुरुक्षेत्र। रेलवे रोड स्थित वात्सल्य वाटिका एवं सैक्टर-7 स्थित राजकीय विद्यालय में फीनिक्स क्लब द्वारा गणतंत्र दिवस मनाया गया। वात्सल्य वाटिका में स्वामी हरिओमदास परिव्राजक के नेतृत्व में आयोजित समारोह में क्लब के प्रधान विशाल मदान के करकमलों से तिरंगा फहराया गया। कार्यक्रम में क्लब के सदस्यों के अलावा संत राजेन्द्र दास, खैराती लाल सिंगला, भाजपा नेता राजकुमार सैनी, डॉ. राजेन्द्र सैनी भी मौजूद थे। इसी प्रकार गांव रतगल के राजकीय विद्यालय में होनहार छात्रा के साथ क्लब के प्रधान विशाल मदान ने तिरंगा फहराया। इस अवसर पर फीनिक्स क्लब के प्रधान विशाल मदान ने विद्यालय के बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि 68 वर्ष पहले 26 जनवरी 1950 को भारत का सबसे बड़ा और विशेष संविधान अपनाया। उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आह्वान किया कि वे शहीदों का सम्मान करें। उनके द्वारा दिखाए पदचिह्नों पर चलें और अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने में अपना योगदान दें।
इस अवसर पर क्लब के सचिव अमित अरोड़ा, विवेक कक्कड़, दीवेन भाटिया, धीरज गुलाटी, दीपक चिब, अश्विनी अरोड़ा, रविनंदन आहूजा, आदित्य सिगला, बिजेश ऐलावादी, नरेश सिंगला, विनित अग्रवाल, डॉ. राजेश वधवा, प्रमोद गर्ग, राजेश छाबड़ा, समिना चिब, ऐना मदान, लक्ष्मी अरोड़ा, सोनिका वधवा, नीलिमा छाबड़ा, आस्था छाबड़ा व क्लब के अन्य सदस्य मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

About postnow

Check Also

श्रीमद्भागवत कथा में सुनाया भक्त धु्रव प्रसंग 

कुरुक्षेत्र, 28 जनवरी। सैक्टर-3 शिव मंदिर में भागवत प्रेमियों द्वारा संगीतमयी श्रीमद्भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *