करनाल 14 फरवरी, जिला बाल सरंक्षण अधिकारी रीना रानी ने बताया कि कोई माता-पिता बच्चे को गोद लेना चाहते हैं, तो वह मास के प्रत्येक शुक्रवार को प्रात: 9 बजे से सांस 5 बजे तक जिला बाल संरक्षण सोसाईटी महिला आश्रम कॉम्पलैक्स में आकर अपना ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। उन्होने कहा कि यदि किसी परिवार के पास 3 बच्चे हैं, तो वह बच्चा गोद लेने के योग्य नही है। उन्होने बताया कि यदि कोई अपने बच्चो का पालन-पोषण करने में असमर्थ है, तो वह अपने बच्चे को उक्त कार्यालय में बाल कल्याण कमेटी के समक्ष गोद लेने हेतू समर्पित कर सकते हैं। उन्होने कहा कि गोद लेने व देने की प्रक्रिया को समझने के लिए मास के किसी भी शुक्रवार को प्रात: 9 से सांय 5 बजे तक परामर्श के लिए सम्पर्क कर सकते हैं।
Home / Uncategorized / बच्चे को गोद लेने वाले दम्पत्ति मास के प्रत्येक शुक्रवार को ले सकते हैं कानूनी राय- रीना रानी
Check Also
सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह
कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …
Post Now India Post Now India