Breaking News
Home / Uncategorized / बच्चों हेतू कानूनी जागरूकता शिविर तथा गांवों में विभिन्न कानूनी साक्षरता शिविरों का आयोजन किया जाएगा

बच्चों हेतू कानूनी जागरूकता शिविर तथा गांवों में विभिन्न कानूनी साक्षरता शिविरों का आयोजन किया जाएगा

कैथल, 8 अप्रैल: जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी श्री मैनपाल रामावत ने बताया कि प्राधिकरण द्वारा 21 अप्रैल को मानस गांव में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों हेतू कानूनी जागरूकता शिविर तथा 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस के उपलक्ष में 6 गांवों में विभिन्न कानूनी साक्षरता शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों में प्राधिकरण के पैनल अधिवक्ता एवं पराविधिक स्वयं सेवकों द्वारा विभिन्न कानूनों की जानकारी दी जाएगी।

श्री मैनपाल रामावत ने बताया कि मानस गांव में 21 अप्रैल को आयोजित होने वाले काननी जागरूकता शिविर में पैनल अधिवक्ता देवेंद्र सिंह राणा एवं पराविधिक स्वयं सेवक फतेह सिंह बच्चों के बारे में कानूनी जानकारी देंगे। पृथ्वी दिवस के उपलक्ष में 22 अप्रैल को क्योड़क, सिरटा, सिरसल, नीमवाला, कोटड़ा एवं बात्ता गांव में कानूनी साक्षरता शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन कानूनी साक्षरता शिविरों में प्राधिकरण के पैनल अधिवक्ता विजयपाल तंवर, सुखदेव सिंह पुनिया, संजीव कुमार, रविकांत, सुरेंद्र चाहर, रमेश कसान तथा पराविधिक स्वयं सेवक सुनक्ष देवी, कविता, अनिल कुमार, ऋतु, शिव कुमार व सुनीता विभिन्न कानूनों की जानकारी देंगे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *