Breaking News
Home / Uncategorized / अब निजी प्ले स्कूलों के संचालकों को इन स्कूलों की मान्यता महिला एवं बाल विकास विभाग से लेनी होगी

अब निजी प्ले स्कूलों के संचालकों को इन स्कूलों की मान्यता महिला एवं बाल विकास विभाग से लेनी होगी

कैथल, 8 अप्रैल: महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी रेणु पसरीचा ने बताया कि अब निजी प्ले स्कूलों के संचालकों को इन स्कूलों की मान्यता महिला एवं बाल विकास विभाग से लेनी होगी। उन्होंने बताया कि प्ले स्कूलों की मान्यता हेतू महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी ब्लॉक के कार्यालय से आवेदन प्राप्त किए जा सकते हैं तथा यह आवेदन पूर्ण रूप से भरकर खंड स्तर महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी खंड के नाम पर 17 अप्रैल तक जमा करवाए जा सकते हैं। इस संदर्भ में अधिक जानकारी के लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय के दूरभाष 01746-235102 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *