Breaking News
Home / Lok Sabha Election / स्वीप गतिविधियों के तहत जिला सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग की टीम कर रही है मतदाताओं को जागरूक, लोगों में बड़ी उत्सुकता

स्वीप गतिविधियों के तहत जिला सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग की टीम कर रही है मतदाताओं को जागरूक, लोगों में बड़ी उत्सुकता

करनाल 8 अप्रैल: जिला निर्वाचन अधिकारी विनय प्रताप सिंह के निर्देशानुसार लोकसभा चुनाव में आम जनता की भागीदारी को बनाने के लिए स्वीप गतिविधियों के तहत जिला सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग की नाटक मंडली द्वारा गांव-गांव नुक्कड़ सभाएं आयोजित की जा रही हैं। इसी कड़ी में सोमवार को शामगढ़, तरावड़ी, पखाना, सौंकड़ा, रमाना में मतदाताओं को वोट डालने व बनवाने के बारे में जानकारी दी और कहा कि वोट हमारा अधिकार है इसका आने वाली 12 मई को होने वाले चुनाव में बूथों पर जाकर प्रयोग करना चाहिए।

नाटक मंडली के निरीक्षक सूरज बेदी ने बताया कि स्वीप गतिविधियों के तहत आज सोमवार को जिला स्वीप गतिविधियों के नोडल अधिकारी अनिश यादव ने प्रचार वाहन को झंडी दिखाकर रवाना किया है उसके बाद यह प्रचार वाहन अपने निर्धारित प्रोग्राम के अनुसार कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गांव में लोग बड़ी उत्सुकता से उनकी बात सुनते हैं और चुनाव संबंधी जानकारी भी लेते हैं। उन्होंने कहा कि कुछ ऐसे मतदाता हैं जिन्हें चुनाव से कोई लेना-देना नहीं है ऐसे लोगों को नाटक मंडली द्वारा प्रेरित किया जाता है। उन्होंने बताया कि प्रशासन का उद्देश्य है कि अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी लोकसभा चुनाव में हो और वह अपनी मर्जी का राजनेता चुन सकें। उनके द्वारा नुक्कड़ सभाएं करके यह भी जानकारी दी जा रही है 12 मई से पहले 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाला अपनी वोट ऑनलाईन बनवा सकता है और उसके बाद वह चुनाव में अपनी वोट का प्रयोग कर सकता है।

प्रचार अभियान के दौरान मंगलवार को यह प्रचार वाहन पुंडरक, चमारखेड़ा, सग्गा, सांभली, काछवा, सीतामाई के लोगों को जागरूक करेंगे।

About postnow

Check Also

कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत जिला के चारों विधानसभा क्षेत्रों में मतगणना का कार्य करने वाले मतगणना सुपरवाईजर, काउंटिंग सहायक तथा माईक्रो आब्जर्वर का रैंडोमाईजेशन जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी, मतगणना पर्यवेक्षक सुशीला तथा रिंकी जैयसवाल की उपस्थिति में किया गया

कैथल, 22 मई: कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत जिला के चारों विधानसभा क्षेत्रों में मतगणना …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *